ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1000 नशीली टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
कलेक्टर ने जिलेवासियों से खिलौना दान कर बच्चों की खुशियों में सहभागी बनने की अपील
बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
September 14, 2026
वनांचल में 15.40 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन
September 14, 2026
‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा थीम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक
September 14, 2026
shreekanchanpath 331 # 14 September 2026
September 14, 2026
जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट
गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
September 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1000 नशीली टैबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, कार भी जब्त

By Mohan Rao Published July 27, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली टेबलेट अल्प्राजोलम के तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अल्प्राजोलम टैबलेट बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर करते पुलिस ने पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट,  एक लाख नगदी, मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार तथा एक मोबाइल सहित कुल 8,05,000 मूल्य की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

बता दें दुर्ग पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। थाना कुम्हारी क्षेत्रांतर्गत रामपुर चौराहा चौक, अहिवारा रोड कुम्हारी के पास एक व्यक्ति द्वारा मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG-25-0516 के साथ अवैध रूप से नशीली अल्प्राजोलम टैबलेट बिक्री हेतु ग्राहक का इंतजार किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर थाना कुम्हारी पुलिस द्वारा तत्काल घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।

मौके पर मो. अनवर (43) निवासी केवल्य पार्क एलआईजी-31, ग्राम परसदा, थाना कुम्हारी को कार सहित पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पत्तों में कुल 1000 नग अल्प्राजोलम टैबलेट, नगदी एवं अन्य सामग्री बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध रूप से अल्प्राजोलम टैबलेट अपने कब्जे में रखना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना कुम्हारी पुलिस स्टाफ एवं ACCU टीम की त्वरित एवं प्रभावी भूमिका रही, जिन्होंने सूचना प्राप्त होते ही योजनाबद्ध कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ सहित अन्य सामग्री जप्त की। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों एवं अन्य नशीले पदार्थों के अवैध संग्रहण, परिवहन एवं बिक्री जैसी गतिविधियों से दूर रहें। ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक

गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

Mohan Rao July 27, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 283 # 27 July 2026
Next Article परित्यक्त बच्चों को नया जीवन और परिवार दे रही ‘मातृछाया‘: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?