ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया
Share
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर
September 8, 2026
पहाड़ी कोरवा गर्भवती को अस्पताल ले जाकर कराया सुरक्षित प्रसव, ट्रिपलेट्स को दिया जन्म
September 8, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू….  राज्यपाल  डेका ने किया शुभारंभ
September 8, 2026
समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज… जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर जोर
September 8, 2026
नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- डिप्टी सीएम शर्मा
September 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया

By Poonam Patel Published July 22, 2026
Share
डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों के बकायादार हितग्राहियों से शीघ्र भुगतान की अपील
डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों के बकायादार हितग्राहियों से शीघ्र भुगतान की अपील
SHARE

रायपुर। रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बहुमंजिली  भवन हिमालयन हाइट्स, डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों में हितग्राहियों द्वारा लैंड मेंटेनेंस चार्ज (एल.एम.सी.), कॉमन मेंटेनेंस चार्ज (सी.एम.सी.) तथा जल प्रभार का नियमित भुगतान नहीं किए जाने के कारण कॉलोनियों के रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मंडल द्वारा कॉलोनियों में सड़कों, नालियों, उद्यानों, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य रखरखाव कार्यों पर नियमित व्यय किया जाता है। इन कार्यों के लिए आवश्यक राशि एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार के माध्यम से प्राप्त होती है।

निर्धारित शुल्क समय पर जमा नहीं होने से इन आवश्यक सेवाओं के संचालन एवं रखरखाव पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेष रूप से लिफ्टों के नियमित संचालन एवं रखरखाव, विद्युत देयकों (बिजली बिल) के समय पर भुगतान तथा कॉलोनियों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। इससे कॉलोनियों में उपलब्ध कराई जाने वाली नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।

हिमालयन हाइट्स, डूमरतराई कॉलोनी में लगभग 800 आबंटित भवनों के विरुद्ध 197 हितग्राहियों से लगभग रु.185.35 लाख की मेंटेनेंस शुल्क राशि बकाया है। इनमें से रु.1.50 लाख से अधिक के 13 रहवासी, रु.1.00 लाख से रु.1.50 लाख के 50 रहवासी, रु.50 हजार से रु.1.00 लाख के 130 रहवासी तथा रु.50 हजार तक के 4 रहवासी की बकाया राशि लंबित है।

इसी प्रकार बोरियाकला कॉलोनी में लगभग 4,155 आबंटित भवनों के विरुद्ध 1716 हितग्राहियों से लगभग रु.345.20 लाख की मेंटेनेंस शुल्क राशि बकाया है। इनमें से रु.1.50 लाख से अधिक के 1 रहवासी, रु.1.00 लाख से रु.1.50 लाख के 5 रहवासी, रु.50 हजार से रु.1.00 लाख के 216 रहवासी तथा रु.50 हजार तक के 1494 रहवासी की बकाया राशि लंबित है।

मंडल के अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस शुल्क की बकाया राशि लगातार बढ़ने से कॉलोनियों में आवश्यक रखरखाव कार्य समय पर कराना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। इसका सीधा प्रभाव कॉलोनियों की समग्र व्यवस्था तथा रहवासियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामुदायिक सुविधाओं पर पड़ रहा है।

बकाया राशि की वसूली हेतु प्रक्षेत्र रायपुर के संबंधित संभाग कार्यालय द्वारा सभी बकायादार हितग्राहियों को नोटिस जारी कर बकाया मेंटेनेंस शुल्क, एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार की राशि शीघ्र जमा करने हेतु अनुरोध किया गया है। नोटिस में हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे समय पर बकाया राशि का भुगतान करें, जिससे कॉलोनियों के रखरखाव, लिफ्ट संचालन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ मंडल द्वारा निरंतर एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, प्रक्षेत्र रायपुर के अपर आयुक्त एस.के. भगत ने सभी बकायादार हितग्राहियों से अपील की है कि वे एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार की बकाया राशि शीघ्र जमा कर मंडल को कॉलोनियों के सुचारु रखरखाव, लिफ्ट संचालन, स्वच्छता व्यवस्था तथा बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो मंडल के नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर

पहाड़ी कोरवा गर्भवती को अस्पताल ले जाकर कराया सुरक्षित प्रसव, ट्रिपलेट्स को दिया जन्म

निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू….  राज्यपाल  डेका ने किया शुभारंभ

समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज… जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर जोर

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- डिप्टी सीएम शर्मा

Poonam Patel July 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 22 जुलाई 2026 सीएम साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
Next Article महतारी वंदन योजना से महिलाओं में आया आत्मविश्वास और आर्थिक स्वावलंबन : मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?