ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रशिक्षित युवा गांवों में संभाल रहे नल-जल योजनाओं और हैंडपंपों के संधारण की जिम्मेदारी
Share
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर
September 8, 2026
पहाड़ी कोरवा गर्भवती को अस्पताल ले जाकर कराया सुरक्षित प्रसव, ट्रिपलेट्स को दिया जन्म
September 8, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू….  राज्यपाल  डेका ने किया शुभारंभ
September 8, 2026
समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज… जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर जोर
September 8, 2026
नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- डिप्टी सीएम शर्मा
September 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

प्रशिक्षित युवा गांवों में संभाल रहे नल-जल योजनाओं और हैंडपंपों के संधारण की जिम्मेदारी

By Poonam Patel Published July 22, 2026
Share
बस्तर में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की मजबूत कड़ी बने ‘नल जल मित्र’
बस्तर में ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की मजबूत कड़ी बने ‘नल जल मित्र’
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की अभिनव पहल ‘नल जल मित्र’ योजना प्रभावी परिणाम दे रही है। बस्तर जिले में प्रशिक्षण प्राप्त स्थानीय युवा अब ग्राम पंचायतों में नल-जल योजनाओं एवं हैंडपंपों के संचालन, संधारण और मरम्मत की जिम्मेदारी निभाते हुए ग्रामीण पेयजल व्यवस्था की मजबूत रीढ़ बन रहे हैं। इससे एक ओर ग्रामीणों को पेयजल संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है, वहीं स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नल जल मित्रों को लाइवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में आवासीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे तकनीकी रूप से दक्ष होकर ग्राम पंचायतों में जल प्रदाय योजनाओं का बेहतर संचालन सुनिश्चित कर सकें।

90 नल जल मित्र हुए प्रशिक्षित

कार्यपालन अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अनुसार जिले में अब तक तीन प्रशिक्षण बैचों के माध्यम से 90 नल जल मित्रों को प्रशिक्षित किया जा चुका है। प्रशिक्षण के बाद ये नल जल मित्र अपने-अपने ग्राम पंचायत क्षेत्रों में नल-जल योजनाओं का संचालन, पाइपलाइन की छोटी-मोटी मरम्मत, लीकेज सुधार, मोटर एवं वाल्व की देखरेख तथा हैंडपंपों के नियमित संधारण का कार्य कर रहे हैं। इससे पेयजल योजनाओं का संचालन अधिक प्रभावी हुआ है तथा ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती।

ग्राम पंचायतों से प्रोत्साहन, बढ़ी अतिरिक्त आय

ग्राम पंचायतों द्वारा नल जल मित्रों को जल प्रदाय योजनाओं एवं हैंडपंपों के रखरखाव के लिए प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जा रही है। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त तकनीकी दक्षता के आधार पर कई नल जल मित्र अपने क्षेत्र में प्लम्बर के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं, जिससे उनकी अतिरिक्त आय सुनिश्चित हो रही है और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

गांवों में मिल रहे सकारात्मक परिणाम

स्तर जिले के बकावंड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदामालीगुड़ा के सरपंच समदूराम कश्यप ने बताया कि नल जल मित्र फूलसिंह नेताम की सक्रिय सेवाओं के कारण गांव में जल स्रोतों का बेहतर रखरखाव हो रहा है। वहीं लोहण्डीगुड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत कोड़ेबेड़ा के सरपंच दुलबंधु कश्यप के अनुसार नल जल मित्र मोतीराम ठाकुर न केवल पेयजल योजनाओं और हैंडपंपों के संधारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि ग्रामीणों को जल संरक्षण और पेयजल प्रबंधन के प्रति भी जागरूक कर रहे हैं।

आत्मनिर्भर ग्राम पंचायतों की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का उद्देश्य प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऐसे प्रशिक्षित स्थानीय मानव संसाधन तैयार करना है, जो पेयजल योजनाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी स्वयं निभा सकें। इससे छोटी तकनीकी खराबियों के समाधान के लिए बाहरी कर्मचारियों पर निर्भरता कम होगी, योजनाओं का संचालन अधिक टिकाऊ और प्रभावी बनेगा तथा ग्रामीणों को नियमित एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

You Might Also Like

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर

पहाड़ी कोरवा गर्भवती को अस्पताल ले जाकर कराया सुरक्षित प्रसव, ट्रिपलेट्स को दिया जन्म

निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू….  राज्यपाल  डेका ने किया शुभारंभ

समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज… जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर जोर

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- डिप्टी सीएम शर्मा

Poonam Patel July 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
Next Article विष्णु देव साय की पहलःस्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति स्वस्थ माताएं और स्वस्थ बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की सबसे मजबूत नींव – मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?