ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेमेतरा में पटवारी सस्पेंड : रिकॉर्ड से छेड़छाड़ पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

बेमेतरा में पटवारी सस्पेंड : रिकॉर्ड से छेड़छाड़ पर कलेक्टर ने की कार्रवाई

By Mohan Rao
Published: July 21, 2026
Share
SHARE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राजस्व अभिलेखों में गड़बड़ी करने वालों पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एक पटवारी को निजी जमीन के खसरा और नक्शे में सक्षम न्यायालय के आदेश के बिना फेरबदल करना भारी पड़ा है। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर पटवारी अम्बा उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया है।

अम्बा उपाध्याय ग्राम निनवा के हल्का क्रमांक-40 की पटवारी थीं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व अभिलेखों से छेड़छाड़ या नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच में सामने आया कि ग्राम निनवा स्थित निजी स्वामित्व की भूमि के खसरा क्रमांक 184/1 और 184/2 में बदलाव किए गए थे।  ये बदलाव बिना सक्षम न्यायालय के आदेश के हुए थे। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 115 और 116 के प्रावधानों के विपरीत पाई गई। अधिकारियों ने इसे शासकीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और कदाचार माना। मामले की गंभीरता को देखते हुए उप जिलाधिकारी बेमेतरा (राजस्व) ने निलंबन आदेश जारी किया। यह आदेश छग सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत दिया गया।

निलंबन अवधि में अम्बा उपाध्याय का मुख्यालय तहसील कार्यालय बेमेतरा रहेगा। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा। प्रशासन ने व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए कदम उठाए हैं। हल्का क्रमांक-40 का अतिरिक्त प्रभार पटवारी मेघनाथ वर्मा को सौंपा गया है। मेघनाथ वर्मा हल्का क्रमांक-26 के पटवारी हैं। इससे संबंधित राजस्व कार्य अब उनके माध्यम से संचालित होंगे। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राजस्व अभिलेखों की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

IPL-2023 पर छाया कोरोना वायरस का साया… नियमों में होगा बदलाव…
शराब की दुकानों में ओव्हर रेट की शिकायत कर सकेंगे वाट्सएप पर…. आबकारी विभाग ने जारी किया वाट्सएप नंबर
बिग ब्रेकिंग: स्पाइस जेट के विमान में लगी आग, पटना में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग
खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी पर लगेगा ब्रेक, पाम तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया
अब बढ़ेगी ठंड…. छत्तीसगढ़ से लौट रहा मानसून… 15 अक्टूबर से राते होंगी सर्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेम्प योजना के अंतर्गत ऋण लेकर कैसे करें व्यापार, वर्कशॉप में विशेषज्ञों ने दी जानकारी
Next Article दहेज प्रताड़ना से तंग नवविवाहिता ने की आत्महत्या, तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?