ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव : मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
Share
Notification Show More
Latest News
गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय
October 19, 2026
नहीं बिक रहा भिलाई स्टील प्लांट, अफवाहों के बीच प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टिकरण
October 19, 2026
फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 18.63 लाख की ठगी कर आरोपी नागपुर से गिरफ्तार
October 19, 2026
भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया…. शेफाली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सीरीज में 2-0 की बढ़त
October 19, 2026
अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला, मुख्यमंत्री साय करेंगे शुभारंभ
October 19, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव : मुख्यमंत्री साय होंगे शामिल, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

By Mohan Rao Published July 19, 2026
Share
SHARE

नवप्रवेशी बच्चों का होगा आत्मीय स्वागत, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

दुर्ग। जिले के पाटन विकासखंड अंतर्गत जामगांव (एम) के स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विधालय में 20 जुलाई को राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव सत्र 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम सोमवार दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री व  प्रभारी मंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी का रविवार को कलेक्टर अभिजीत सिंह ने निरीक्षण किया।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर मंच,  बैठक व्यवस्था, ग्रीन रूम, सामग्री वितरण स्टॉल और स्कूल में लैब एवं अन्य तैयारी का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। प्रवेशोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री एवं अतिथियों द्वारा शाला में प्रथम बार प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया जाएगा। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री व पाटन विधायक भूपेश बघेल, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चन्द्राकर और अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की भव्यता को बढ़ाने के लिए स्थानीय त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इनमें जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष कीर्ति नायक, जिला पंचायत सदस्य जामगांव (एम) नीलम चन्द्राकर, जनपद सदस्य जामगांव (एम) संतोषी ठाकुर, और ग्राम पंचायत जामगांव (एम) की सरपंच तुलसी सिन्हा शामिल हैं।

You Might Also Like

गरबा महोत्सव हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

नहीं बिक रहा भिलाई स्टील प्लांट, अफवाहों के बीच प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टिकरण

फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा, 18.63 लाख की ठगी कर आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

भारत ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से हराया…. शेफाली ने जड़ा तूफानी अर्धशतक, सीरीज में 2-0 की बढ़त

अर्बन चैलेंज फंड पर 21 अक्टूबर को कार्यशाला, मुख्यमंत्री साय करेंगे शुभारंभ

Mohan Rao July 19, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article NEET में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का दुर्ग पुलिस ने किया सम्मान
Next Article साइबर फ्रॉड के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले 09 म्यूल खाताधारक व एजेंट गिरफ्तार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?