ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेरोइन की बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

हेरोइन की बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, 9 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

By Mohan Rao
Published: July 18, 2026
Share
SHARE

भिलाई। हेरोइन बेचने की फिराक में घूम रहे दो बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। मुखबिर सूचना के आधार पर थाना सुपेला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनोंआरोपियों को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से कुल 8.85 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा), दो मोबाइल फोन एवं प्रयुक्त कार सहित लगभग ₹9.94 लाख की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

दरअसल सुपेला पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लाल रंग की कार में सवार दो व्यक्ति कोसानगर गांधी नगर, सुपेला क्षेत्र में प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री हेतु ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी मोह. इम्तियात उर्फ सरफराज के कब्जे से 2.65 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग ₹53,000 एवं एक रियलमी मोबाइल फोन कीमत ₹7,000 तथा आरोपी मोह. फैजान के कब्जे से 6.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) कीमत लगभग 1,24,000, एक मोटोरोला मोबाइल फोन कीमत ₹10,000 एवं घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 07 CV 3587 कीमत लगभग ₹8,00,000 बरामद की गई। कुल जप्त संपत्ति का मूल्य लगभग ₹9,94,000 है।

आरोपियों के विरुद्ध थाना सुपेला में अपराध क्रमांक 1018/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक पारस ठाकुर, उप निरीक्षक अमर दास गंगेले, पीएसआई विजेन्द्र डहरिया, पीएसआई अक्षय साहू, प्रधान आरक्षक आशीष अमर सिंह एवं प्रधान आरक्षक प्रकाश चंद तिवारी की सराहनीय भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के अवैध क्रय-विक्रय एवं तस्करी संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Electric Vehicle Policy: 888 हितग्राहियों को डेढ़ करोड़ रूपए से अधिक राशि के सब्सिडी का वितरण
दो माह में चौथी बार छत्तीसगढ़ पहुंच रहे अमित शाह, 2 सितंबर को पहुंचेंगे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी
बस्तर पंडुम 2026 : माँ दंतेश्वरी की धरती पर संस्कृति का उत्सव, सुकमा के जनजातीय वेशभूषा ने बिखेरा जलवा
छत्तीसगढ़ में उद्योगों को आकर्षित करने उद्योग नीति में संशोधन: अब लघु और मध्यम श्रेणी के उद्योगों को भी मिलेगा स्थायी पूंजी निवेश अनुदान
कलेक्टर ने ली एफएसटी और एसएसटी की बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए यह निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस के 449 मामले सुलझे, 13 करोड़ से ज्याद की रही समझौता राशि
Next Article जनता के भरोसे का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन, एक माह में 42 हजार से अधिक शिकायतों का हुआ समाधान

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?