ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में चलने लगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
Share
Notification Show More
Latest News
ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त
October 16, 2026
प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर
October 16, 2026
विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग
October 16, 2026
पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 
October 16, 2026
छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय
October 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRailway News

भारत में चलने लगी पहली हाइड्रोजन ट्रेन, जींद रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

By Mohan Rao Published July 17, 2026
Share
SHARE

भारत हाइड्रोजन ट्रेन चलाने वाले पांच देशों की सूची में शामिल, पीएम बोले- जींद के लिए खास दिन

नईदिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद रेलवे जंक्शन से देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच 89 किलोमीटर लंबे रूट पर अपनी सेवाएं देगी। इसके साथ ही हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में ही हाइड्रोजन ट्रेनें चल रही हैं। इसके अलावा मोदी ने एलिवेटेड रेलवे ट्रैक, दो मेडिकल कॉलेजों समेत 8 प्रोजेक्ट्स का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया।

इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा- जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इस ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और भारत की ही कंपनी ने बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फिलहाल यह ट्रेन करीब 90 किलोमीटर के रूट पर चलेगी, लेकिन भविष्य में इसके विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। हम लगातार शोध करते रहेंगे, ताकि इसकी लागत कम हो और इसकी दक्षता बढ़ाई जा सके।

यह दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में अभी केवल तीन-चार देशों के पास ही हाइड्रोजन ट्रेन संचालित करने की क्षमता है और वहां भी यह तकनीक अभी शुरुआती दौर में है। ऐसे में भारत की हाइड्रोजन तकनीक और क्षमता पूरे देश के लिए गर्व की बात है। जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है। यह परिचालन दूरी के लिहाज से भी दुनिया की सबसे लंबी हाइड्रोजन ट्रेन सेवाओं में से एक है। इस हाइड्रोजन ट्रेन को भारत के ही इंजीनियर्स ने डिजाइन किया है, भारत की ही कंपनी ने इसे बनाया है।

हाइड्रोजन तकनीक के क्षेत्र में बड़ा  कदम : रेलमंत्री वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत ने हाइड्रोजन तकनीक के क्षेत्र में बड़ा संकल्प लिया है और इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। देश अब उन पांच देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन का संचालन हो रहा है। जींद में स्थापित हाइड्रोजन प्लांट में हाइड्रोजन से बिजली तैयार की जाती है, जिससे यह ट्रेन संचालित होती है। इस तकनीक की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इससे किसी प्रकार का धुआं या प्रदूषण नहीं फैलता। उत्सर्जन के रूप में केवल पानी की बूंदें और जलवाष्प निकलती हैं इसलिए यह पर्यावरण अनुकूल तकनीक मानी जाती है।

75 किमी रफ्तार और 89 किलोमीटर का सफर
10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी। आम लोगों को लाभ मिले इसके लिए इसका किराया 5 से 25 रुपए के बीच रखा गया है।

You Might Also Like

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार, 19 बैटरियां के साथ स्कूटी व बाइक जब्त

प्रदेश में सड़क और पुल निर्माण को नई गति, 243.81 करोड़ रुपए के 18 कार्यों की निविदा मंजूर

विधायक देवेंद्र ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, खुर्सीपार की बच्ची के मामले में विशेष लोक अभियोजक नियुक्त करने की मांग

पीएम आवास निर्माण में गड़बड़ी और हेराफेरी नहीं होगी बर्दाश्त, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई 

छत्तीसगढ़ में श्रम आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित कर रही सरकार : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 17, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आत्मविश्वास, मेहनत और बिहान का साथ, मीरा सिंह ने बकरी पालन से लिखी सफलता की नई कहानी बिहान ने बदली मीरा सिंह की तकदीर, बकरी पालन से बनीं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
Next Article डिजिटल खेती की ओर बड़ा कदम एक दिन में 5 हजार से अधिक किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?