ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ग्रीन सुकमा की अनूठी पहल- मोबाइल ट्री एटीएम से घर-घर पहुंचाए जा रहे मुफ्त पौधे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSukma

ग्रीन सुकमा की अनूठी पहल- मोबाइल ट्री एटीएम से घर-घर पहुंचाए जा रहे मुफ्त पौधे

By Mohan Rao
Published: July 14, 2026
Share
SHARE

पहले ही दिन 300 लोगों को बांटे गए 400 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

सुकमा। जिले को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को एक जनआंदोलन का रूप देने के लिए जिला प्रशासन और वनमंडल सुकमा ने एक बेहद अनोखी शुरुआत की है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार, जिले में मोबाइल ट्री एटीएम सेवा शुरू की गई है, जिसके माध्यम से अब लोगों के घरों और मोहल्लों तक निःशुल्क पौधे पहुंचाए जा रहे हैं। इस अभिनव पहल का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को पौधारोपण से जोड़ना और उन्हें पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।

सोमवार को यह विशेष वाहन सुकमा नगर के पावारास और कुम्हाररास सहित विभिन्न रिहायशी क्षेत्रों में पहुंचा। वाहन के पहुंचते ही स्थानीय निवासियों ने बेहद उत्साह के साथ इस अभियान में हिस्सा लिया। अभियान के पहले ही दिन नागरिकों का शानदार रिस्पॉन्स देखने को मिला। करीब 300 हितग्राहियों को 400 फलदार पौधे पूरी तरह मुफ्त वितरित किए गए। वितरण में मुख्य रूप से निम्नलिखित पौधों को शामिल किया गया, जिनमें कटहल, आम, अमरूद, जामुन, मुनगा (सहजन) शामिल हैं।

सिर्फ पौधा लगाना नहीं, पेड़ बनाना है हमारी जिम्मेदारी- कलेक्टर
कलेक्टर अमित कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान केवल पौधे वितरित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी विकसित कर रहा है। पौधा लगाना तो सिर्फ पहला कदम है, लेकिन उसकी नियमित देखभाल कर उसे पेड़ बनाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

जनभागीदारी से ही सुकमा बनेगा हरित और स्वच्छ
वनमंडलाधिकारी (डीएफओ) अक्षय भोंसले ने जिलेवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि नागरिक अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही सुकमा को पूरी तरह हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल जिला बनाया जा सकता है। मोबाइल ट्री एटीएम जैसी यह अनूठी पहल न सिर्फ लोगों को घर बैठे आसानी से पौधे उपलब्ध करा रही है, बल्कि पर्यावरण चेतना जगाने में भी कारगर साबित हो रही है। प्रशासन की इस सक्रियता और जनता के मिल रहे भारी सहयोग से जिले में हरित आवरण (ग्रीन कवर) बढ़ाने की दिशा में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।

अतुल पर्वत फाउंडेशन के कार्यों को राज्यपाल ने सराहा… प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
पाकिस्तान में बस में बम विस्फोट, 9 चीनी इंजीनियरों समेत 13 लोगों की मौत, 30 हुए घायल
बीजापुर में दो नक्सलियों ने किया सरेंडर, अपने ही साथियों की प्रताड़ना से थे तंग
रायगढ़ में बड़ा हादसा : स्कॉर्पियो – ट्रक में भिड़ंत, तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर
ऑस्कर्स 2023 में भारत की धूम : RRR के Naatu Naatu की ऑरिजिनल सॉन्ग कैटेगरी में जीत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम का ट्रायल शुरू, एआई तकनीक से होगी निगरानी
Next Article shreekanchanpath 270 # 14 July 2026

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?