ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
CG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए भारतीय सेना की कॉमन एंट्रेंस परीक्षा के परिणाम घोषित, भर्ती रैलियां जुलाई से शुरू

By Mohan Rao
Published: July 13, 2026
Share
SHARE

रायपुर। भारतीय सेना ने आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (एआरओ), रायपुर के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के अभ्यर्थियों के लिए आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (सीईई) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह परीक्षा 1 जून से 12 जून, 2026 तक राज्य के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परिणाम 12 जुलाई, 2026 को घोषित किए गए।

अभ्यर्थी अपने परिणाम भारतीय सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। परिणाम आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रायपुर के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित किए गए हैं। कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल (क्लर्क), अग्निवीर ट्रेड्समैन, अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस तथा नियमित संवर्ग के अंतर्गत जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक), नर्सिंग असिस्टेंट और सिपाही फार्मा सहित विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी।

कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन में सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों, जिनमें शारीरिक दक्षता परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन तथा चिकित्सीय परीक्षण शामिल हैं, में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाग लेना होगा। आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, भोपाल के अंतर्गत हवलदार (आर्मी एजुकेशन) तथा जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक) पदों के लिए भर्ती रैली 25 जुलाई से 6 अगस्त, 2026 तक मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जाएगी। वहीं, सिपाही फार्मा, सिपाही टेक्निकल नर्सिंग असिस्टेंट तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस पदों के लिए भर्ती रैली अक्टूबर, 2026 में आयोजित होगी।

छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थियों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल (क्लर्क) तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं एवं 8वीं उत्तीर्ण) पदों की भर्ती रैली जनवरी, 2027 में आयोजित की जाएगी।

भर्ती रैलियों में शामिल होने के पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र उनके पंजीकृत ई-मेल पते पर भेजे जाएंगे। भर्ती स्थल पर प्रवेश केवल प्रवेश-पत्र में अंकित तिथि एवं समय के अनुसार ही दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को भर्ती रैली में प्रवेश-पत्र, भर्ती अधिसूचना में निर्धारित सभी आवश्यक दस्तावेज तथा आधार से लिंक मोबाइल फोन साथ लाने की सलाह दी गई है।

भारतीय सेना ने पुनः स्पष्ट किया है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी तथा योग्यता-आधारित है। किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा स्पष्टीकरण के लिए अभ्यर्थी न्यू रायपुर स्थित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के निकट) से दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 एवं 0771-2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।

ईमानदार करदाताओं को मिलेगा इनाम, कल पीएम मोदी लॉन्च करेंगे एक खास टैक्स प्रोग्राम
संसद घेराव में शामिल होने जा रहे युवा साथियों का समर्थन करने पहुंची महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्वेता मिश्रा
महाभारत के श्रीकृष्ण ने की अपनी आईएएस पत्नी की शिकायत, कहा- बेटियों से मिलने नहीं दे रहीं
लखोली पार्षद साहू ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कोष में दिया एक माह का वेतन
रेलवे का नया टाइम टेबल जल्द, बदल जाएगी कई ट्रेनों की टाइमिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?