रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के गृह (पुलिस) विभाग ने पदोन्नत पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग तत्काल प्रभाव से लागू होगी। गृह विभाग के अनुसार, विभागीय पदोन्नति समिति की सिफारिश पर पहले निरीक्षक (विशेष शाखा) से उप पुलिस अधीक्षक (विशेष शाखा) और सहायक सेनानी के पद पर पदोन्नति दी गई थी। अब इन अधिकारियों को नई जगहों पर पदस्थ किया गया है। गृह विभाग ने बताया कि सभी अधिकारियों की नई पोस्टिंग अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।

देखें नई पदास्थापना की सूची






