ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से प्रेमनगर की लो-वोल्टेज समस्या का हुआ समाधान

By Poonam Patel
Published: July 9, 2026
Share
ट्रांसफार्मर बदले जाने से विद्युत आपूर्ति हुई सुचारू, पेयजल संकट से भी मिली राहत
ट्रांसफार्मर बदले जाने से विद्युत आपूर्ति हुई सुचारू, पेयजल संकट से भी मिली राहत
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में संचालित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की त्वरित पहल से जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित प्रेमनगर मोहल्ले में लंबे समय से बनी लो-वोल्टेज की समस्या का समाधान कर दिया गया है। विद्युत विभाग द्वारा कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह सामान्य हो गई है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बड़ी राहत मिली है।

जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर के रहवासियों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर बताया था कि पूरे मोहल्ले में केवल एक ट्रांसफार्मर होने के कारण पिछले कई दिनों से लगातार लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। इसके चलते घरों में लगे विद्युत उपकरण सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहे थे। वहीं, कुओं और बोरवेल की मोटरें भी नहीं चलने से पेयजल संकट गहरा गया था और लोगों को दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कम क्षमता वाले ट्रांसफार्मर को बदलते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया। इसके बाद क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई और लो-वोल्टेज की समस्या पूरी तरह समाप्त हो गई।

समस्या के त्वरित समाधान पर प्रेमनगर के नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर हुई कार्रवाई से न केवल बिजली व्यवस्था सामान्य हुई, बल्कि पेयजल संकट से भी राहत मिली है। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित समाधान की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई से लोगों को समय पर राहत मिल रही है और शासन के प्रति उनका विश्वास निरंतर मजबूत हो रहा है।

सावधान : नीजी एजेंसी ने दिया रेलवे में पदों पर भर्ती का फर्जी विज्ञापन, रेल मंत्रालय ने खंडऩ करते हुए दिया स्पष्टिकरण, रेलवे में भर्ती के लिए विज्ञापन भारतीय रेल करता है जारी, निजी एजेंसी अधिकृत नहीं
न्यूजीलैंड-दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों के बीच कांटे की टक्कर, कीवियों की हार चाहेगा पाकिस्तान
छत्तीसगढ़ के बच्चों में लर्निंग लॉस में आया सुधार: 90 प्रतिशत विद्यार्थी अपने कक्षा स्तर पर पहुंचे
विधायक को स्कूली बच्चों ने घेरा, यहां पर निरीक्षण का किया आग्रह, जाने क्या पूरा मामला
Big Breaking : बीआईटी दुर्ग के सिल्वर जुबली सेलीब्रेशन में पहुंची राज्यपाल उइके ने दिया आरक्षण पर बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने किया डुमरतराई थोक बाजार का लोकार्पण, सरदार पटेल के नाम पर होगा मार्केट
Next Article आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बन रहा अन्नदाता आधुनिक कृषि तकनीकों से सशक्त बन रहा अन्नदाता

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?