ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

सौर ऊर्जा अपनाकर प्रेरणा स्रोत बने ग्राम पंचायत सचिव

By Poonam Patel
Published: July 9, 2026
Share
3-3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी बचत
3-3 किलोवाट के रूफटॉप सोलर प्लांट से बिजली बिल में भारी बचत
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के नागरिकों को स्वच्छ, सस्ती और आत्मनिर्भर ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ-साथ बिजली के खर्चों को कम करने का एक बेहद प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक बेहद प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है, जहाँ दो ग्राम पंचायत सचिवों ने खुद अपने घरों में सोलर प्लांट लगवाकर ग्रामीणों के सामने एक मिसाल पेश की है।

जनपद पंचायत छुरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत रामपुर के सचिव रामलखन मण्डावी और ग्राम पंचायत जोंधरा के सचिव अर्जुन सिंह ठाकुर ने अपने-अपने निजी आवासों पर 3-3 किलोवाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करवाए हैं। दोनों सचिवों की यह अनूठी पहल न केवल उनके घरों में आर्थिक बचत का जरिया बनी है, बल्कि आसपास के लोगों को भी स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।

पूरी प्रक्रिया है सरल और पारदर्शी

योजना के लाभ और अपने अनुभवों को साझा करते हुए रामपुर के सचिव रामलखन मण्डावी ने बताया कि उन्होंने ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया था। विद्युत विभाग से आवश्यक तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद, विभाग द्वारा अधिकृत विक्रेता (वेंडर) के माध्यम से उनके घर की छत पर 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट और नेट मीटर सफलतापूर्व स्थापित कर दिया गया।

मिली 1.08 लाख की भारी सब्सिडी

इस योजना की सबसे खास बात इसकी वहन करने योग्य लागत है। दोनों ही सचिवों को केंद्र और राज्य सरकार की ओर से मिलाकर कुल 1 लाख 8 हजार रुपए की सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे प्लांट लगाने की शुरुआती लागत (इन्स्टॉलेशन कॉस्ट) काफी कम हो गई।

बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण

मण्डावी ने बताया कि अब उनके घर की बिजली से जुड़ी अधिकांश ज़रूरतें सौर ऊर्जा से ही पूरी हो रही हैं, जिससे हर महीने आने वाले बिजली बिल में भारी गिरावट आई है। इसके साथ ही, ज़रूरत से ज़्यादा उत्पादित होने वाली अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजने पर उन्हें ‘नेट मीटरिंग’ का दोहरा लाभ भी मिल रहा है। इसी तरह जोंधरा पंचायत के सचिव अर्जुन सिंह ठाकुर ने भी पूरी प्रक्रिया की सराहना करते हुए इसे बेहद सरल, सहज और पारदर्शी बताया। उन्होंने इस जनहितैषी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

नागरिकों से आत्मनिर्भर बनने की अपील

दोनों पंचायत ( ग्राम पंचायत जोंधरा, ग्राम पंचायत रामपुर)  सचिवों ने आम नागरिकों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आएं और ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाकर न केवल बिजली के खर्चों से मुक्ति पाई जा सकती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी एक ज़िम्मेदार नागरिक के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।

ईद-उल-फितर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी शुभकामनाएं
धान खरीदी के लिए सभी तैयारियां पूर्ण, कल से शरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी
Breaking News : कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में सीएम साय के कड़े तेवर, अफसरों पर बरसे, बोले- मै करूंगा कार्रवाई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपज स्कूल का किया लोकार्पण… अत्याधुनिक लैब, स्मार्ट क्लास से सुसज्जित है स्कूल
आईपीएल का नया शेड्यूल : 17 मई से शुरु होगा, 3 जून को फाइनल… इन 6 स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 5 हजार रूपए के लोन से शुरू हुआ सफर, आज बहुआयामी उद्यमी हैं सुनीता वर्मा बिहान से बदली तकदीर : सुनीता वर्मा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल
Next Article इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग नेटवर्क को मिलेगा बूस्ट

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?