ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ से खेत से लेकर सोशल मीडिया तक सशक्त होगा किसान : दक्ष वैद्य साहू
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ से खेत से लेकर सोशल मीडिया तक सशक्त होगा किसान : दक्ष वैद्य साहू

By Om Prakash Verma
Published: July 3, 2026
Share
‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ से खेत से लेकर सोशल मीडिया तक सशक्त होगा किसान : दक्ष वैद्य साहू
‘डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम’ से खेत से लेकर सोशल मीडिया तक सशक्त होगा किसान : दक्ष वैद्य साहू
SHARE

किसान मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल योद्धा बनाने का संकल्प, सरल ऐप से होगा प्रशिक्षण
भिलाई/ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सोशल मीडिया प्रदेश सहप्रभारी दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि भाजपा का डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डिजिटल इंडिया’ एवं ‘तकनीक-संपन्न किसान’ के विजन को धरातल पर उतारने वाला एक दूरदर्शी अभियान है। यह कार्यक्रम किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को डिजिटल रूप से सक्षम बनाकर गांव-गांव तक पार्टी की रीति-नीति और सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा।

श्री साहू ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किसान कल्याण को डिजिटल रूप से प्रशिक्षित करने का जो संकल्प लिया गया है, उसी तर्ज पर किसान मोर्चा भी अपने प्रत्येक पदाधिकारी एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को डिजिटल प्रशिक्षण से जोड़ेगा। हमारा लक्ष्य है कि खेत में हल चलाने वाला किसान और सोशल मीडिया पर विचार रखने वाला कार्यकर्ता, दोनों एक साथ डिजिटल रूप से सशक्त हों।

क्यों जरूरी है किसान मोर्चा का डिजिटल होना?
श्री दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि आज एमएसपी, किसान सम्मान निधि, फसल बीमा, ड्रोन तकनीक और प्राकृतिक खेती जैसी दर्जनों योजनाएं केंद्र व राज्य सरकार चला रही है। लेकिन जब तक ये जानकारियां समय पर किसान तक नहीं पहुंचेंगी, तब तक योजनाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पाएगा। डिजिटल प्रशिक्षण से किसान मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता ‘डिजिटल प्रचारक’ बनकर इन योजनाओं को मोबाइल के माध्यम से हर खेत-खलिहान तक पहुंचाएगा। साथ ही विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम का भी तथ्यों के साथ त्वरित खंडन कर सकेगा।

सरल ऐप पर चार मॉड्यूल में प्रशिक्षण
दक्ष वैद्य साहू ने बताया कि भाजपा के आधिकारिक ‘सरल ऐप’ पर यह प्रशिक्षण चार मुख्य मॉड्यूल में दिया जाएगा:
1. भाजपा की किसान-हितैषी विचारधारा और श्यामा प्रसाद मुखर्जी से नरेंद्र मोदी तक का इतिहास
2. संगठन, नेतृत्व और पंचनिष्ठा के मूल सिद्धांत
3. नमो ऐप के माध्यम से जनसंपर्क व फीडबैक की तकनीक
4. पीएम किसान, श्रीअन्न योजना, कृषि इंफ्रा फंड सहित छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाओं का डिजिटल प्रसार

वीडियो लेक्चर, ई-बुक और लाइव सेशन के जरिए प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन परीक्षा होगी। उत्तीर्ण कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा डिजिटल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

हर मंडल में बनेगी ‘डिजिटल किसान सेना’
श्री साहू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी जी के आह्वान पर किसान मोर्चा ने भी संभाग, जिला व मंडल स्तर पर सोशल मीडिया प्रभारियों की टीम सक्रिय कर दी है। हम ‘हर बूथ-दस यूथ, हर मंडल-डिजिटल मंडल’ के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं। बूथ स्तर पर तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को जोड़कर ‘डिजिटल किसान सेना’ तैयार की जाएगी जो सोशल मीडिया के माध्यम से किसान की आवाज बनेगी।
दक्ष वैद्य साहू ने कहा कि जब किसान का बेटा डिजिटल होगा, तभी गांव का भविष्य डिजिटल बनेगा। यह प्रशिक्षण अभियान 2026 के नगरीय निकाय चुनाव और आगामी सभी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की आधारशिला रखेगा।

चुनाव बिग ब्रेकिंग : 20 को वोटिंग, 23 को नतीजे, नगरीय निकाय चुनाव का ऐलान, 27 को जारी होगी अधिसूचना
मुख्यमंत्री बघेल ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में नवनिर्मित डेडीकेटेड कोविड अस्पताल और कोविड लैब का किया लोकार्पण… ऑक्सीजन प्लांट के स्थापना की घोषणा भी की
पोर्ट बना वैश्विक मुकाबले का चेहरा, इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी’ से बदलेगा भारत का पोर्ट भविष्य
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत विधानसभा आवासीय परिसर में पौधरोपण, सीएम साय ने लगाया बेल का पौधा
कोरोना संक्रमण: 26 से 29 जून तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगा केंद्रीय दल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एआई तकनीक से हाथी-मानव संघर्ष पर लगी लगाम, सुरक्षित हुए गांव और वन्यजीव
Next Article रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को बड़ी सौगात… विकास कार्यों के लिए 35.77 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?