ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई 3-चरोदा निगम में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस की शहर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप
Share
Notification Show More
Latest News
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान
October 9, 2026
Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग
October 9, 2026
वन्यजीव सप्ताह : कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता
October 9, 2026
बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना
October 9, 2026
कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

भिलाई 3-चरोदा निगम में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस की शहर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

By Mohan Rao Published June 30, 2026
Share
SHARE

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के निर्देशानुसार भाजपा भिलाई–3 एवं चरोदा मंडल तथा नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा के भाजपा पार्षदों के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस शासित नगर पालिक निगम भिलाई–चरोदा की कथित निरंकुश कार्यशैली, भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों एवं विकास कार्यों में अनियमितताओं के विरोध में विशाल जंगी धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। धरना स्थल भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों के जोशपूर्ण नारों से गूंज उठा। वक्ताओं ने महापौर परिषद को भ्रष्टाचार, कुशासन और जनता की उपेक्षा के मुद्दे पर घेरते हुए नगर निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला।

मुख्य वक्ता एवं भाजपा जिला संगठन प्रभारी रामजी भारती ने कहा कि कांग्रेस की शहर सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। नगर निगम में विकास कार्य ठप हैं, भ्रष्टाचार चरम पर है और आम नागरिक मूलभूत सुविधाओं के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और भ्रष्टाचार के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई जारी रहेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने कहा कि नगर निगम में पारदर्शिता और जवाबदेही समाप्त हो चुकी है। पेयजल संकट, जर्जर सड़कें, सफाई व्यवस्था की बदहाली, स्ट्रीट लाइट की समस्या और विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं ने जनता का विश्वास तोड़ दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा आंदोलन को और व्यापक रूप देगी।

भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने अपने प्रभावी संबोधन में कहा कि कांग्रेस की शहर सरकार ने विकास के नाम पर केवल घोषणाएं की जबकि धरातल पर भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का बोलबाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में योजनाओं की क्रियान्वयन में पक्षपात, वित्तीय अनियमितताओं, और जनहित की अपेक्षा की लगातार शिकायतें सामने आ रही है, उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनाकर प्रत्येक वार्ड की समस्याओं को संघर्ष के माध्यम से उठाती रहेगी और भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर छिपने नहीं देगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर ने कहा की कांग्रेस की गलत नीतियों का सबसे अधिक नुकसान गरीब, पिछडे, श्रमिक और मध्यवर्ग की परिवारों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है और बीजेपी जन-जन की आवाज बनकर लोकतांत्रिक संघर्ष को निरंतर आगे बढ़ाएगी।

विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू ने कहा की नगर निगम की लापरवाही और भ्रष्टाचार के कारण विकास कार्य प्रभावित हुए हैं तथा जनता बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान है उन्होंने कहा कि भाजपा का संघर्ष किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध नहीं बल्कि जनता के अधिकारों और पारदर्शी प्रशासन की स्थापना के लिए है। सभा को पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, पूर्व नपाध्यक्ष सीता साहू, नेता प्रतिपक्ष रामखेलावन वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय , सचेतक तुलसी ध्रुव तथा पार्षद फिरोज फारूकी, अपर्णा दास गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा, तुशांत वर्मा एवं संजय यादव ने संबोधित किया और नगर निगम की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाते हुए जनहित के मुद्दों पर जवाब देही तय करने की मांग की।

इस अवसर पर मंच पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभुनाथ मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य– बृजेश बिचपुरिया, रवि शंकर सिंह, शिरीष अग्रवाल, निहारिका मिश्रा, पूर्व नपाध्यक्ष द्वय – शशिकांत बघेल एवं सीता साहू , मंडल प्रभारी द्वय– विजेंद्र सिंह एवं मनोज तिवारी, सांसद प्रतिनिधि–विपिन चंद्राकर, विधायक प्रतिनिधि– दिलीप पटेल,  मंडल अध्यक्ष द्वय– वरुण यादव एवं ए गौरी शंकर, पार्षदगण– नंदिनी जांगड़े, कुसुम चंद्राकर, राकेश बंछोर सहित जिला पदाधिकारी– चन्ना केशवलु, विनोद सिंह, दया सिंह, शैलेन्द्र सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष– सौरभ जायसवाल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष– स्वीटी कौशिक,  भाजपा नेता तरुण परघनिया एवं बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी मनोज तिवारी ने किया तथा आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष– वरुण यादव ने किया। पूरे व्यवस्था दोनों मंडल के महामंत्री श्याम सुंदर जायसवाल, समीर अग्रवाल, पूर्णिमा ठाकुर एवं राजेश मौर्य ने सम्हाल रखे थे । कार्यक्रम के अंत में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर  नगर निगम में कथित अनियमिताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्यवाही तथा पेयजल, सड़क, सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने की मांग की।

You Might Also Like

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य करने वाले पुलिस व एसडीआरएफ जवानों का सीएम ने किया सम्मान

Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में 18 आईपीएस अफसरों का तबादला, प्रशिक्षु अफसरों को भी मिली पोस्टिंग

वन्यजीव सप्ताह : कला और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों ने दिखाई पर्यावरण के प्रति जागरूकता

बस्तर में पुनर्वास और स्वावलंबन की मिसाल बना ‘पण्डुम कैफ़े’, केंद्रीय सहकारिता सचिव ने की सराहना

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की बड़ी पहल, चार संस्थाओं के साथ एमओयू

Mohan Rao June 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई की बसाहट बचाने जन-जन तक पहुंचे विधायक देवेंद्र, सेक्टर-2 से शुरू किया जनसंपर्क
Next Article रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री साय

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?