ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई की बसाहट बचाने जन-जन तक पहुंचे विधायक देवेंद्र, सेक्टर-2 से शुरू किया जनसंपर्क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई की बसाहट बचाने जन-जन तक पहुंचे विधायक देवेंद्र, सेक्टर-2 से शुरू किया जनसंपर्क

By Mohan Rao
Published: June 30, 2026
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई टाउनशिप की बसाहट और शहर की पहचान को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सोमवार को “भिलाई की बसाहट बचाओ” जनसंपर्क अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से की। अभियान के पहले दिन उन्होंने पार्षदों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं और टाउनशिप को बचाने की इस मुहिम में सहयोग एवं समर्थन देने की अपील की।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा टाउनशिप में रहने वाले लोगों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। साथ ही सेक्टर-9 अस्पताल सहित बीएसपी क्षेत्र की बसाहट को कमजोर कर निजी हाथों में सौंपने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भिलाई की पहचान, यहां की सामाजिक संस्कृति और वर्षों से बसे परिवारों के भविष्य पर किसी भी प्रकार का संकट स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल की लड़ाई नहीं, बल्कि पूरे भिलाई के अस्तित्व और सम्मान की लड़ाई है।

इसलिए सभी नागरिकों को धर्म, जाति और राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर एकजुट होना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि पूरा शहर साथ खड़ा होगा तो भिलाई की बसाहट को कोई भी नहीं उजाड़ पाएगा। अभियान के तहत सेक्टर-2 के वार्ड-56, सड़क-15 तथा वार्ड-55, सड़क-12 में बैठकें आयोजित की गईं। विधायक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि उनके अधिकारों और भिलाई की बसाहट की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि यह अभियान आगे भी टाउनशिप के प्रत्येक सेक्टर और हर घर तक पहुंचेगा। वे स्वयं लोगों से लगातार संवाद करेंगे और सभी के सहयोग से भिलाई की बसाहट, सेक्टर-9 अस्पताल तथा शहर की विरासत को बचाने की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। जनसंपर्क अभियान में पार्षद साधना सिंह, विधायक प्रतिनिधि राजेंद्र परघनिया, रमाकांत देशलहरे, सेक्टर-4 के राजेश चौधरी, सेक्टर-3 के पार्षद सुरेश वर्मा, हरिश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।

अमेरिकी संसद ने हांगकांग के मसले पर चीन पर प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित किया
वैशाली नगर में सभी कॉलेजों के गुरूजनों का भी होगा सम्मान, शंकराचार्य और मनसा से विधायक रिकेश ने किया शुभारंभ
पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति को लेकर प्रशासन सतर्क, प्रशासन की अफवाहों से बचने की अपील
ग्रीक योगर्ट को डाइट में करें शामिल मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधित लाभ…
Breaking News : एक साथ पांच वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिखाई हरी झंडी… जानिए किन शहरों को मिली सौगात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने रामगढ़ पहुंचकर निहारी सीताबेंगरा की प्राचीन विरासत, जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन
Next Article भिलाई 3-चरोदा निगम में भाजपा का हल्ला बोल, कांग्रेस की शहर सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?