ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की हिरासत में 23 आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

साइबर ठगी में म्यूल अकाउंट देने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस की हिरासत में 23 आरोपी

By Mohan Rao
Published: June 30, 2026
Share
SHARE

भिलाई।  साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को बैंक खाते उपलब्ध कराकर अवैध धनराशि के लेनदेन में सहयोग करने वाले 23 आरोपियों को हिरासत मे गया। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्य, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपियों द्वारा कमीशन के लालच में अपने एवं अन्य व्यक्तियों के बैंक खाते साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराना स्वीकार किया गया। आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेज जप्त कर प्रकरण की विवेचना जारी है।

थाना छावनी में अपराध क्रमांक 312/2026 अंतर्गत धारा 318(2), 318(3), 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत पंजीबद्ध प्रकरण की विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपीगण साइबर ठगी से प्राप्त अवैध धनराशि के लेनदेन एवं उसे विभिन्न बैंक खातों के माध्यम से स्थानांतरित करने के उद्देश्य से अपने स्वयं के तथा अन्य व्यक्तियों के बैंक खातों का उपयोग कर रहे थे। आरोपीगण कमीशन प्राप्त करने के लालच में अपने बैंक खाते साइबर एवं आर्थिक अपराधियों को उपलब्ध कराते थे, जिससे ठगी की राशि का अवैध लेनदेन किया जाता था।

विवेचना के दौरान प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों के विश्लेषण एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 29.06.2026 को कुल 23 आरोपियों को हिरासत मे लिया गया। आरोपियों के कब्जे से बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जप्त किए गए हैं। प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है तथा साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना छावनी पुलिस एवं साइबर संबंधी विवेचना में संलग्न पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की गई। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल सिम अथवा अन्य बैंकिंग दस्तावेज किसी भी प्रकार के लालच या कमीशन के बदले उपलब्ध न कराएं। ऐसे खातों का उपयोग साइबर अपराधों में किया जा सकता है, जिससे खाताधारक भी वैधानिक कार्यवाही के दायरे में आ सकते हैं। किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन पर दें।

पकड़े गए आरोपियों के नाम

  1. राकेश गुप्ता, उम्र 22 वर्ष, निवासी सोनिया गांधी नगर, खुर्सीपार।
  2. के. हरीश, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैम्प-2 शर्मा कॉलोनी, छावनी।
  3. योगेश राजभर, उम्र 37 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, खुर्सीपार।
  4. कार्तिक, उम्र 21 वर्ष, निवासी महात्मा गांधी नगर, भिलाई।
  5. मोनू चतुर्वेदी, उम्र 31 वर्ष, निवासी खुर्सीपार, भिलाई।
  6. अखिलेश सोनकर, उम्र 22 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, खुर्सीपार।
  7. पवन कुमार साव, उम्र 23 वर्ष, निवासी हथखोज, भिलाई।
  8. पीयूष बिजलानी, उम्र 37 वर्ष, निवासी वैशाली नगर, भिलाई।
  9. अभय मिश्रा, उम्र 24 वर्ष, निवासी भिलाई।
  10. सुनील प्रसाद, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजीव नगर, छावनी।
  11. कन्हैया लाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी सेक्टर-11, भिलाई।
  12. लखविन्दर सिंह, उम्र 59 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, भिलाई।
  13. सचिन पाल, उम्र 28 वर्ष, निवासी शर्मा कॉलोनी, भिलाई।
  14. रोहित ठाकुर, उम्र 24 वर्ष, निवासी विवेकानंद नगर, कैम्प-2, भिलाई।
  15. नरेन्द्र, उम्र 35 वर्ष, निवासी राम नगर, कोहका, भिलाई।

इन्हें  नोटिस देकर  छोड़ा गया

  1. निक्की राव, उम्र 25 वर्ष, निवासी आजाद नगर, पावर हाउस, भिलाई।
  2. सुधा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी जवाहर नगर, सुपेला।
  3. शिव कुमार सिंह, उम्र 75 वर्ष, निवासी एकता चौक, भिलाई।
  4. मोहम्मद शबीर, उम्र 19 वर्ष, निवासी गौतम नगर, खुर्सीपार।
  5. ए. सागर हरी, उम्र 36 वर्ष, निवासी स्मृति नगर, भिलाई।
  6. जय प्रकाश नारायण, उम्र 45 वर्ष, निवासी राजीव नगर, छावनी
  7. मोहन कुमार मेहतो, उम्र 46 वर्ष  निवासी एकता नगर, छावनी।
  8. पवन कुमार गुप्ता, उम्र 58 वर्ष, निवासी खुर्सीपार।
खराब मौसम की वजह से क्रैश हुआ सीडीएस रावत का चॉपर, महीने भर बाद आई रिपोर्ट में खुलासा: सूत्र
ताम्रध्वज साहू ने किया शिवनाथ नदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास, कहा-आपस में जुडेंगे 50 गांव
CG के मंदिरों में चोरों का धावा : इस जिले के पांच मंदिरों में चोरी, दानपेटी का ताला तोड़कर कैश ले गए चोर
राष्ट्रीय बागवानी मिशन से किसानों को संबल : उन्नत तकनीक से टमाटर खेती में बढ़ा उत्पादन और मुनाफा
बीएम शाह हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बकावंड के पांच गांवों में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प बकावंड के पांच गांवों में मनाया गया जल अर्पण दिवस, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प
Next Article सीएम हेल्पलाइन, जनदर्शन एवं बस्तर मुन्ने के प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश सीईओ जिला पंचायत ने समय-सीमा की बैठक लेकर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?