ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, विश्वासा बाई के पूरे हुए सुरक्षित आवास के सपने
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardhaRaipur

प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला पक्का घर, विश्वासा बाई के पूरे हुए सुरक्षित आवास के सपने

By Poonam Patel Published June 30, 2026
Share
मनरेगा, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं ने बनाया जीवन आसान
मनरेगा, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन और अन्य योजनाओं ने बनाया जीवन आसान
SHARE

रायपुर। सिर पर सुरक्षित छत और सम्मानजनक आवास हर परिवार का सपना होता है, लेकिन आर्थिक सीमाएं कई बार इस सपने को अधूरा छोड़ देती हैं। कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सेन्हाभाठा  निवासी विश्वासा बाई के जीवन में भी लंबे समय तक यही स्थिति रही। पति के निधन के बाद परिवार की जिम्मेदारी संभालते हुए मजदूरी के सहारे जीवनयापन करना और कच्चे मकान में रहना उनकी मजबूरी बन गई थी। कच्चा घर हर मौसम में कठिनाइयों का कारण था। गर्मी में असहनीय ताप, सर्दियों में ठंडी हवाएं और बरसात में टपकती छत तथा घर में भरता पानी उनकी परेशानी को बढ़ा देता था। बरसात के दिनों में रातभर जागकर पानी निकालना पड़ता था और जहरीले जीव-जंतुओं का डर अलग बना रहता था। ऐसे हालात में पक्का घर उनके लिए केवल एक सपना था।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुसार संचालित प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन में बदलाव की नई शुरुआत की। आवास प्लस सर्वे के माध्यम से पात्रता मिलने के बाद वर्ष 2025-26 में उनके आवास को स्वीकृति मिली। शासन से प्राप्त सहायता और प्रशासन के मार्गदर्शन से उन्होंने अपने पक्के घर का निर्माण शुरू किया और वर्षों का सपना साकार हो गया। आज विश्वासा बाई अपने नए पक्के घर में परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं। अब उन्हें बारिश, आंधी और मौसम की चिंता नहीं सताती। मजबूत और सुरक्षित आवास ने उनके परिवार को नया आत्मविश्वास और स्थिरता प्रदान की है।

आवास योजना के साथ-साथ उन्हें मनरेगा के तहत निर्माण कार्य में मजदूरी, स्वच्छ भारत मिशन से शौचालय, उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन से नल-जल सुविधा, बिजली, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड और महतारी वंदन योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का भी लाभ मिला। इन सुविधाओं ने उनके जीवन को अधिक सुविधाजनक और बेहतर बनाया है। विश्वासा बाई कहती हैं कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका भी अपना पक्का घर होगा। आज अपने नए घर के आंगन में खड़े होकर उन्हें गर्व और संतोष का अनुभव होता है। वे शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहती हैं कि उन्हें केवल मकान नहीं मिला, बल्कि सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जीने का विश्वास मिला है।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Poonam Patel June 30, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर
Next Article मुर्गी पालन से हुआ आर्थिक बदलाव पशुपालन विभाग की ऋण योजना से बदली किसान की किस्मत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?