ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प

By Om Prakash Verma
Published: June 29, 2026
Share
मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
मध्यप्रदेश में धूमधाम से मनाई गई छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती, सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का लिया संकल्प
SHARE

भोपाल। आरक्षण के जनक एवं महान समाज सुधारक राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज की 152वीं जयंती मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में अपना दल (एस) द्वारा उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक न्याय, व्यवस्था परिवर्तन और संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया। कटनी, इंदौर, भोपाल, मऊगंज, सिंगरौली और सागर सहित कई जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाज के प्रबुद्धजन शामिल हुए।

प्रदेशस्तरीय आयोजन को लेकर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल ने कहा, ‘शाहूजी महाराज और डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को आधार बनाकर अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, समान भागीदारी और व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। संगठन विस्तार और जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी प्रदेश के हर गांव और हर बूथ तक अपनी विचारधारा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।Ó

राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा, ‘छत्रपति शाहूजी महाराज के विचार आज भी सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्यायपूर्ण व्यवस्था की मजबूत आधारशिला हैं। उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाकर समाज को सकारात्मक दिशा देना हम सभी की जिम्मेदारी है।Ó

कटनी में आयोजित मुख्य समारोह में अपना दल (एस) के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह बिसेन मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुभाष पटेल ने की। वक्ताओं ने राजर्षि शाहूजी महाराज के सामाजिक न्याय आधारित विचारों ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी और जिसकी जितनी हिस्सेदारी, उसकी उतनी भागीदारीÓ को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। साथ ही अपना दल (एस) के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल के सपनों को साकार करने तथा सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।

इंदौर में कार्यक्रम राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में संपन्न हुआ। वहीं भोपाल में मोहित लाल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मऊगंज जिले के अटरिया में जिला अध्यक्ष अजय बिहारी पटेल के नेतृत्व में जयंती मनाई गई, जहां राष्ट्रीय सचिव सूर्यभान सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे साथ में अमृतलाल पटेल भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सिंगरौली में जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह एवं पूर्व प्रदेश सचिव राजेश पाल के नेतृत्व तथा सागर में जिलाध्यक्ष मनीष सिरवैया की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुए। वहीं सतना में सीता शरण सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।

बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ बोर्ड : सीजीबीएसई 12वीं की बोर्ड परीक्षा का शेड्यूल जारी, घर से ही परीक्षा दे सकेंगे छात्र
विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ में बीएसएफ का हरित संकल्प, जवानों ने किया 5000 से अधिक पौधों का रोपण
Gustakhi Maaf: महिलाओं ने मुफ्त में देखी “केरला स्टोरी”
गुस्ताखी माफ: एमबीबीएस डाक्टरों की सप्लाई बढ़ाने पर जोर
गोबर से खाद बनाने 10 टैंक पे छोड़ा केचुआं, 10 हजार किलो गोबर का उपयोग…. हर रोज 1000 किलो गोबर की खरीदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई एक्सचेंज यार्ड में 2 नई लाइनें चालू, दो अन्य लाइनों का इंटरलॉकिंग भी हुआ पूरा
Next Article shreekanchanpath 256 # 29 June 2026

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?