ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव का रेलवे प्रशासन ने किया सम्मान, सजगता से टला था रेल हादसा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway NewsRaipur

भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव का रेलवे प्रशासन ने किया सम्मान, सजगता से टला था रेल हादसा

By Mohan Rao
Published: June 24, 2026
Share
रेलवे ने किया वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव का सम्मान
SHARE

भिलाई। जनहित और रेल सुरक्षा के प्रति दिखाई गई सजगता के लिए रेलवे प्रशासन रायपुर द्वारा भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव को सम्मानित किया गया। टी सूर्याराव ने पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर दिखे फॉल्ट की सूचना रेलवे प्रशासन को दी और इनकी इसी सूचना के आधार पर रेलवे की मेंटेनेंस की टीम ने फॉल्ट को सुधारा जिससे संभवित रेल हादसा टला।

दरअसल यह घटन 22 मई की है। भिलाई के वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव को पावर हाउस रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर फिश प्लेट के बोल्ट निकले हुए दिखाई दिए। यह स्थिति अत्यंत गंभीर थी और समय रहते सुधार नहीं होने पर किसी बड़ी रेल दुर्घटना का कारण बन सकती थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए भिलाई सूर्याराव द्वारा इसकी सूचना तत्काल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रायपुर रेल मंडल (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी को दी गई।

सूचना मिलते ही सीनियर डीसीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गुजरने वाली ट्रेनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने के निर्देश दिए। रेलवे के तकनीकी दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ट्रैक की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य पूरा किया। सुरक्षा मानकों की पुष्टि होने के बाद ही ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया गया।

सीनियर डीसीएम ने बताया कि यदि समय पर सूचना नहीं मिलती तो एक बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था। उन्होंने इस महत्वपूर्ण जानकारी से रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद को भी अवगत कराया। इसके बाद सूचना देने वाले वरिष्ट पत्रकार टी सूर्याराव को सजगता दिखाने के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेलवे वाणिज्यिक विभाग के निरीक्षक बाबूराव टाटा, कलिंगा समाज रायपुर के अध्यक्ष जगदीश्वर राव तथा विष्णु केमिकल भिलाई के वाइस प्रेसिडेंट एमवी राव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शर्मनाक घटना: बारात में आई दो नाबालिगों को बंधक बनाकर किया गैंगरेप… गिरफ्त में एक आरोपी… तीन फरार
छत्तीसगढ़ के दो मत्स्यकृषकों को मिला राष्ट्रीय सम्मान…
देश में कोरोना: मिले 44059 संक्रमित, संक्रमणमुक्त मरीजों की संख्या 85 लाख के पार
राष्ट्रीय महिला आयोग ने की उत्कृष्ट कार्य के लिए छत्तीसगढ़ महिला एवं बाल विकास विभाग की सराहना
छत्तीसगढ़ भाजपा ने किया दुर्ग भिलाई के जिलाध्यक्षों की घोषणा: शिवकुमार तमेर दुर्ग तो वीरेन्द्र साहू बने भिलाई जिला अध्यक्ष
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर
Next Article वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?