ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पिता की हत्या कर थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक सप्ताह बाद उठा पर्दा… आरोपी पुत्र गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

पिता की हत्या कर थाने में दर्ज कराई शिकायत, एक सप्ताह बाद उठा पर्दा… आरोपी पुत्र गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 24, 2026
Share
हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के बोरी थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में पिता की हत्या का मामला सामने आया है। खासबात यह है कि बेटे ने हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद खुद थाने पहुंचकर पिता मौत की सूचना दी। पीएम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने शिकंजा कसा और आखिरकार आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बोरी पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत कार्रवाई की।

दरअसल 17 जून 2026 को थाना बोरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवागांव वार्ड क्रमांक 06 निवासी नीलकमल साहू थाने पहुंचा और सूचना दी कि उसके पिता कुलेश्वर साहू घर में मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना पर थाना बोरी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही प्रारंभ की गई। जांच के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण, पंचनामा कार्यवाही, गवाहों के कथन एवं अन्य साक्ष्य संकलित किए गए। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतक की मृत्यु सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण होना तथा मृत्यु की प्रकृति हत्या होना अभिमत दिया गया।

मर्ग जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पूछताछ में यह तथ्य सामने आया कि कुलेश्वर साहू एवं उसके पुत्र नीलकमल साहू के मध्य पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान आरोपी नीलकमल साहू द्वारा अपने पिता के साथ मारपीट की गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मृत्यु हो गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर प्रार्थी नीलकमल साहू को ही आरोपी पाए जाने पर उसके विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया।

उक्त कार्यवाही में थाना बोरी के थाना प्रभारी एवं थाना स्टाफ, विवेचना अधिकारी, प्रधान आरक्षक तथा आरक्षकगण की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा मर्ग जांच के दौरान साक्ष्य संकलित कर हत्या के मामले का सफल खुलासा किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि पारिवारिक विवादों का समाधान शांतिपूर्ण एवं वैधानिक माध्यमों से करें। किसी भी प्रकार की हिंसात्मक गतिविधि कानूनन दंडनीय है। किसी भी अपराध अथवा संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
देशद्रोहियों और पत्थरबाजों पर नकेल: ना पासपोर्ट मिलेगा ना सरकारी नौकरी… सीआईडी स्पेशल ब्रांच ने जारी किया आदेश
वायुसेना की ताकत बढ़ेगी: रूस से 70 हजार एके-103 राइफल खरीदेगा भारत, पुरानी हो चुकीं इंसास राइफलों की जगह इस्तेमाल होंगी
आरसीबी की जीत के जश्न में 11 की मौत, सीएम विष्णुदेव से घटना पर जताया दु:ख
सरगुजा में 28 मार्च से ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने भी की मानव श्रृंखला द्वारा जागरूकता की सराहना 1 जुलाई से लागू होगी वीबी जी राम जी योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह का माहौल
Next Article नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?