ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मनगटा रिसोर्ट कांड : युवती से हुआ था दुष्कर्म… रिसोर्ट मालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRajnandgaon

मनगटा रिसोर्ट कांड : युवती से हुआ था दुष्कर्म… रिसोर्ट मालिक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 21, 2026
Share
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
SHARE

राजनांदगांव। जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा स्थित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट में तीन दिन पहले युवती की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती से रेप की पुष्टि हुई और पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने विशलिंगवुड्स रिसोर्ट के मालिक आशुतोष हिरवानी, व उसके दो सहयोगी छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन को गिरफ्तार किया है। आशुतोष ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती को जबरन शराब पिलाई और रिसोर्ट में उससे रेप किया।

बता दें 18 जून को भिलाई की युवती की संदिग्ध स्थिति में रिसोर्ट में मौत हो गई थी। उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक दिलीप पटेल एवं साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में थाना सोमनी व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

रिसोर्ट सील

पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी रिसोर्ट के मालिक आशुतोष हिरवानी व उसके दो सहयोगी छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी ने 24 वर्षीय युवती को रास्ते में जबरन शराब पिलाई थी। रिसोर्ट पहुंचने पर युवती मदहोश हो गई थी। इस अवस्था का फायदा उठाकर आशुतोष ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती को शारीरिक चोटें भी आईं। पुलिस के अनुसार, यह एक गंभीर अपराध है, जिसमें युवती की जान चली गई।

पुलिस ने रिसोर्ट किया सील
पुलिस ने संबंधित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को सील कर दिया है। इस पूरे मामले की गहन जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश और अन्य साक्ष्यों को जुटाने का काम जारी है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

जशपुर पुलिस ने तस्करों के चंगुल से छुड़ाए 20 गो वंश, एक आरोपी गिरफ्तार
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मंत्रालय में कामकाज संभाला, अफसरों ने किया अभिनंदन
21 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना टेस्ट सहित ये होंगे नियम
वेयरहाउसिंग अध्यक्ष वोरा ने बालोद क्षेत्र के गोदामों का किया दौरा… नियमित इंस्पेक्शन… सुरक्षित भंडारण के दिए निर्देश
एलओसी के उस पार पाकिस्तान में लॉन्चिंग पैड फिर सक्रिय, 250 से 300 आतंकी घुसपैठ की फिराक में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के लोकभवन में मनाया गया बंगाल, गोवा व तेलंगाना का स्थापना दिवस
Next Article shreekanchanpath 248 # 21 June 2026

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?