ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर ठगी, पुलिस की गिरफ्त में शातिर दंपति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

ट्रेडिंग कंपनी में निवेश पर लाभ का झांसा देकर ठगी, पुलिस की गिरफ्त में शातिर दंपति

By Mohan Rao
Published: June 19, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर 25 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। ठगी की शिकायत के बाद जामुल पुलिस ने इस मामले में पति पत्नी की गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया फातिमा अहमद उर्फ स्वाती द्वारा थाना जामुल में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पवन हरिहर सिंह एवं उसकी पत्नी पिंकी सिंह द्वारा स्वयं को फाइनेंशियल कंसलटेंट बताते हुए ट्रेडिंग कंपनी में निवेश कर अधिक लाभ अर्जित कराने का प्रलोभन दिया गया। पति-पत्नी ने विश्वास में लेकर प्रार्थिया से लगभग 25 लाख रुपए प्राप्त किए तथा प्रार्थिया की सहेली रजनी बारसकर के सोने के आभूषण प्राप्त कर उन्हें अपने नाम से IIFL Gold Finance, पावर हाउस चौक भिलाई में गिरवी रखकर लगभग 15 लाख रुपये प्राप्त किए।

रुपए लेने के बाद दोनों फरार हो गए थे। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना जामुल में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी पवन हरिहर सिंह एवं पिंकी सिंह को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने पर शुक्रवार को दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना जामुल पुलिस की टीम एवं विवेचना में संलग्न अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही, जिनके द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि निवेश, ट्रेडिंग अथवा वित्तीय लाभ संबंधी किसी भी प्रस्ताव पर विश्वास करने से पूर्व संबंधित संस्था एवं व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की साइबर अथवा वित्तीय धोखाधड़ी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

पोलिटकल न्यूज : दूसरी सूची के इंतजार में महीना बीता, कांग्रेसियों को पहली का ही इंतजार
अभिषेक मिश्रा हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला: हाईप्रोफाइल केस में किम्सी जैन बरी… पति व दूसरे आरोपी को अंतिम सांस तक कैद.. साथ में लगा जुर्माना
भारतीय नौसेना के बेड़े में अगले साल शामिल होंगे 4 घातक P-8I बोइंग, बढ़ेगी मारक क्षमता
Bhilai Steel PLant में बड़ा हादसा : कन्वेयर बेल्ट के रोलर की चपेट में आने से ठेका कर्मी की मौत… जानिए हादसे की वजह
धान खरीदी में गड़बड़ी: 70 बोरा अमानक धान जब्त, निरीक्षण के दौरान हुई कार्यवाही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय की दूरदर्शी पहल : सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान से हर परिवार तक पहुंचेगा सुशासन का लाभ
Next Article अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ने खाया जहर, जांच के आदेश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?