ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बाइक की किस्तें नहीं चुका पा रहा था युवक, फांसी लगाकर दे दी जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedkorba

बाइक की किस्तें नहीं चुका पा रहा था युवक, फांसी लगाकर दे दी जान

By Mohan Rao
Published: June 19, 2026
Share
SHARE

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उरगा थाना क्षेत्र के बटरामपुर गांव का 22 वर्षीय युवक बाइक की किश्ते जमा नहीं कर रहा था और इसी दबाव में खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि फाइनेंस कंपनी के एजेंट लगातार उसपर दबाव बना रहे थे।

उरगा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान शंकर कुमार के रूप में हुई है। 17 जून को वह उरगा कुछ काम पर गया था। वहां से लौटने के बाद रात करीब 9 बजे वह घर से बिना बताए चला गया। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसने नहीं उठाया। अगले दिन से परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के गांवों में भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने उरगा थाना पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की। पुलिस ने शंकर के फोन का पता लगाया तो उसका स्थान बटरामपुर के एक खेत के पास मिला। पुलिस टीम और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। खेत में लगे परसा के पेड़ पर शंकर का शव कपड़े के फंदे से लटका हुआ मिला। लापता होने के तीन दिन बाद शुक्रवार सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पंचनामा किया। इसके बाद शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया। उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि मृतक का मोबाइल जब्त किया गया है। कॉल विवरण और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। शव परीक्षण रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक पर कर्ज का दबाव था।

मरवाही विधानसभा उपचुनाव में सेक्टर प्रभारी बने जितेन्द्र साहू… कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में बना रहे माहौल
भारतीय रेल और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया कमजोर बच्चों की सुरक्षा के लिए लॉन्च की एसओपी
गरीब परिवारों को मिल रहा फोर्टिफाइड चावल से भरपूर पोषण
नन्हें कदमों की ऊंची छलांग: मुख्यमंत्री ने अबुझमाड़ मलखम्ब अकादमी के हुनरमंद खिलाडिय़ों की शानदार उपलब्धियों को सराहा
Big Breaking : दुर्ग जिले में बढ़ रहा लंपी वायरस का खतरा… खुर्सीपार भिलाई के एक गाय में मिले लक्षण… मचा हड़कंप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मौत के मुंह से लौट आई नन्ही जान दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन
Next Article छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था की प्रतिनिधिमंडल ने की सराहना छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?