ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईआईटी भिलाई और आईएमटी नॉर्ड यूरोप के बीच डुअल डिग्री समझौता, छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

आईआईटी भिलाई और आईएमटी नॉर्ड यूरोप के बीच डुअल डिग्री समझौता, छात्रों को मिलेंगे वैश्विक अवसर

By Mohan Rao
Published: June 17, 2026
Share
SHARE

भिलाई। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई (आईआईटी भिलाई) और फ्रांस के इंस्टीट्यूट माइन्स-टेलीकॉम नॉर्ड यूरोप (आईएमटी नॉर्ड यूरोप) ने शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाई देते हुए डुअल/जॉइंट डिग्री समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता फ्रांस के नीस शहर में 14 से 16 जून 2026 तक आयोजित ‘भारत इनोवेट्स’ (भारतीय शिक्षा इकोसिस्टम के लिए ग्लोबल एक्सेलरेशन) कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ। यह समझौता 4 जुलाई 2025 को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई और इंस्टीट्यूट माइन्स-टेलीकॉम नॉर्ड यूरोप के बीच हुए सहयोग समझौते की अगली महत्वपूर्ण कड़ी है, जो दोनों संस्थानों के बीच बढ़ते शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग को और सुदृढ़ करेगा।

डुअल/जॉइंट डिग्री समझौते के तहत दोनों संस्थानों के विद्यार्थियों को एकीकृत शैक्षणिक कार्यक्रमों के माध्यम से भारत और फ्रांस में अध्ययन का अवसर मिलेगा। छात्र भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई तथा इंस्टीट्यूट माइन्स-टेलीकॉम नॉर्ड यूरोप दोनों द्वारा मान्यता प्राप्त डिग्रियां अर्जित कर सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा, वैश्विक शैक्षणिक अनुभव और बहुसांस्कृतिक वातावरण में सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

संस्थानों के अधिकारियों के अनुसार यह समझौता नवाचार आधारित शिक्षा, वैश्विक शैक्षणिक आदान-प्रदान और अनुसंधान सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से छात्र एवं संकाय विनिमय, संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं तथा उन्नत शैक्षणिक कार्यक्रमों के विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा। ‘भारत इनोवेट्स’ कार्यक्रम के दौरान हुए इस समझौते को भारत और फ्रांस के बीच उच्च शिक्षा क्षेत्र में बढ़ते सहयोग का महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है। यह पहल भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों के वैश्वीकरण और अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों को मजबूत करने की दिशा में एक उल्लेखनीय कदम है।

महंगे पेट्रोल डीजल पर बिगड़े मध्यप्रदेश के इस मंत्री के बोल…. कहा- गरीबों के हित में बढ़ा रहे हैं पेट्रोल डीजल के दाम
चना की फसल लेने से कम लागत में अधिक फायदा ले रहे किसान
Big News : भिलाई में एक्सपोर्ट टैक्स वसूलने जारी होगा नोटिस, निगम ने तैयार की 135 लोगों की सूची
छत्तीसगढ़ के दो आईएएस अफसरों के प्रभार में बदलाव, आर शंगीता को मिली ब्रेवरेज कार्पोरेशन की अतिरिक्त जिम्मेदारी
नीट परीक्षा टालने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, 13 सितंबर को होगी देशभर में परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री साय
Next Article सरगुजा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होंगे आयोजन अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को प्रदेश में “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर होगा विशेष कार्यक्रम

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?