ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइबर ठगी कर रकम म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कर अवैध लेन-देन करने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

साइबर ठगी कर रकम म्यूल अकाउंट में ट्रांसफर कर अवैध लेन-देन करने वाले 15 आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: June 13, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के मोहन नगर पुलिस ने साइबर ठगी से प्राप्त राशि को विभिन्न म्यूल बैंक खातों में स्थानांतरित कर अवैध लेन देन करने वाले 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कोटक महिंद्रा बैंक के खातों का उपयोग कर ठगी की राशि का लेन-देन चल रहा था। 2024 से 2026 के मध्य इन खातों में संदिग्ध ट्रांजेक्शन एवं राशि के हस्तांतरण की जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में धारा 318(4), 317(2) तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा संचालित समन्वय पोर्टल एवं प्राप्त शिकायतों के आधार पर थाना मोहन नगर क्षेत्रांतर्गत संचालित कोटक महिंद्रा बैंक के विभिन्न खातों की जांच की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि संबंधित बैंक खातों में साइबर ठगी से प्राप्त राशि जमा की गई तथा खाताधारकों द्वारा उक्त खातों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वित्तीय लेन-देन कर अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया गया।

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि खाताधारकों ने स्वयं अथवा अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर अपने बैंक खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त राशि के हस्तांतरण एवं अवैध धन के लेन-देन के लिए किया। पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर थाना मोहन नगर में धारा 318(4), 317(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर की पुलिस टीम, साइबर सेल एवं विवेचना अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण एवं बैंकिंग दस्तावेजों के परीक्षण के आधार पर आरोपियों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक, मोबाइल नंबर अथवा इंटरनेट बैंकिंग सुविधा उपयोग हेतु उपलब्ध न कराएं। बैंक खातों का दुरुपयोग साइबर अपराधों में किए जाने पर संबंधित खाताधारक के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। किसी भी साइबर ठगी की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा नजदीकी पुलिस थाना में दें।

आरोपियों के नाम

  1. पीयूष डडसेना, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदित्य नगर, दुर्ग।
  2. साहिल खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी ऋषभ साउथ सिटी, पोटिया, दुर्ग।
  3. खुशी झा, उम्र 21 वर्ष, निवासी बांबे आवास, वैशाली नगर, भिलाई।
  4. मोहम्मद फरान, उम्र 22 वर्ष, निवासी अयप्पा नगर, भिलाई।
  5. अभिजीत कुमार, उम्र 25 वर्ष, निवासी सेक्टर-05, भिलाई।
  6. आदित्य रजक, उम्र 21 वर्ष, निवासी शक्ति विहार, रिसाली।
  7. आशीष चंद्राकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी मीनाक्षी नगर, दुर्ग।
  8. निखिल साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती, कुरूद, जामुल।
  9. रितेश मसीह, उम्र 19 वर्ष, निवासी विश्व बैंक कॉलोनी, भिलाई-03।
  10. मो. सोहेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी जलेबी चौक, भिलाई।
  11. निकिता चौहान, उम्र 23 वर्ष, निवासी शास्त्री नगर, सुपेला, भिलाई।
  12. शुभा सेंगर, उम्र 38 वर्ष, निवासी हुडको, भिलाई।
  13. शिवम पांडेय, उम्र 27 वर्ष, निवासी 32 एकड़ हाउसिंग बोर्ड, भिलाई।
  14. रितेश देवांगन, उम्र 21 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, कोहका।
  15. रणधीर झा, उम्र 52 वर्ष, निवासी बांबे आवास, वैशाली नगर, भिलाई।
फिल्म नीति बनने से मिल रहा छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग और पर्यटन को बढ़ावा : भूपेश बघेल
मतवारी की दीदियों ने व्हाटसएप और फेसबुक से अपने हर्बल गुलाल का किया प्रचार किया, पीएनबी से मिला बड़ा आर्डर
जेल विभाग में छत्तीसगढ़ स्थापना रजत महोत्सव का शुभारंभ, डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया रक्तदान
अस्पतालों में इलाज की पूरी व्यवस्था: लक्षण नजर आएं तो तुरंत कराएं टेस्ट…. कोविड से लडऩे सभी संसाधन मौजूद
हादसा: पिता ने गलती से चार साल के मासूम पर चढ़ाई कार, मौके पर ही तोड़ा दम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बायोमेट्रिक्स ने अटेंडेंस अनिवार्य, ऑनलाइन देना होगा लीव एप्लीकेशन
Next Article एनएचएम कर्मचारियों को सरकार की बड़ी सौगात, सीएम साय ने की हड़ताल अवधि का वेतन देने की घोषणा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?