ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शादी के 45 वें दिन प्रेमी संग भागी युवती, रेलवे ट्रैक पर हुआ विवाद… ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

शादी के 45 वें दिन प्रेमी संग भागी युवती, रेलवे ट्रैक पर हुआ विवाद… ट्रेन की चपेट में आने से प्रेमी की मौत

By Mohan Rao
Published: June 7, 2026
Share
SHARE

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती शादी के 45 वें दिन अपने प्रेमी के साथ आधीरात को घर से भाग गई। इसके बाद दोनों रेलवे स्टेशन की ओर गए और ट्रैक के पास विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ने के बाद प्रेमी ट्रैक पर खड़ा रहा और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसे बचाने के चक्कर में युवती भी ट्रेन से टकराई। युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कांकेर निवासी मोनिका खरे (23) की शादी 22 अप्रैल 2026 को ग्राम परसोदा (जगन्नाथपुर) निवासी टीकम कुमार खरे से हुई थी। शादी के महज 45 दिन बाद शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात लगभग 1 बजे वह अपने प्रेमी मिथलेश ठाकुर के साथ चली गई। दोनों रेलवे ट्रैक के पास पहुंचे और प्रेमी मिथिलेश उस पर शादी का दबाव बनाने लगा। शादी नहीं करने पर जान देने की धमकी देने लगा। इस बीच वह रेलवे ट्रैक के बीच में खड़ा हो गया। युवती ने उसे हटाया लेकिन दोबारा वह ट्रैक पर चला गया। इस दौरान ट्रेन आ गई और युवती के प्रयास के बाद भी वह उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में मिथिलेश की मौत हो गई।

मिथिलेश को बचाने के चक्कर में मोनिका भी ट्रेन से टकरा गई और उसके चेहरे पर गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उसने डायल 112 को हादसे की सूचना दी। इधर  मोनिका का पति टीकम ढाई से तीन बजे के बीच उठा तो पत्नी नहीं थी। इसके बाद उसने पत्नी को फोन लगाया तो उसने बताया वह रेलवे ट्रैक के पास घायल अवस्था में पड़ी है। इसके बाद वह परिजनों के साथ लाटाबोड़ स्टेशन की ओर गया। यहां तलाश के दौरान टीकम ने पुलिस से संपर्क किया तो उसे पता चला कि वह अस्पताल में भर्ती है।

इंस्टाग्राम पर मिथिलेश से हुई थी दोस्ती
इस पूरे घटना को लेकर बालोद थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घायल मोनिका का इलाज चल रहा है। शुरूआती जांच में पता चला है कि मिथलेश और मोनिका की पहचान करीब ढाई साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। समय के साथ दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती गई और उनका संपर्क लगातार बना रहा। मिथलेश ठाकुर शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। इसके बाद भी वह मोनिका से शादी करना चाहता था। इस बीच मोनिका की शादी बालोद में हो गई। शादी के 45 दिन बाद यह घटना घटी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बीएसपी में चल रहे वाहनों की होगी जांच: भष्ट अधिकारियों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
चाकू टिकाकर सीएएफ जवान से लूट बस स्टैंड के पास हुई घटना…
सनकी पति ने कुल्हाड़ी से काट दी पत्नी की गर्दन…
खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ दुकानों का किया गया निरीक्षण, अधिक कीमत पर सामग्री बेचने
दुर्ग कलेक्टर ने निगरानी बदमाश को किया जिलाबदर, एक साल तक सीमावर्ती जिलों में प्रवेश पर भी पाबंदी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री  साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की मुलाकात
Next Article दंतेवाड़ा को भारी वाहनों के दबाव से मिलेगी मुक्ति, दिसम्बर तक पूरा होगा बायपास सड़क और पुल का काम

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?