ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalPolitics

कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना तय

By Mohan Rao
Published: May 28, 2026
Share
कर्नाटक के सीएम सिद्धरामैय्या ने दिया इस्तीफा
SHARE

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में गुरूवार को अहम मोड़ आया। प्रदेश के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोक भवन जाकर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल कार्यालय को अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने बताया कि राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को इस्तीफा सौंपा है। गहलोत फिलहाल पारिवारिक कारणों से बेंगलुरु से बाहर हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कर्नाटक में विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें नए सीएम का चुनाव होगा। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का सीएम बनना तय माना जा रहा है।

इस्तीफे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यपाल बंगलूरू में नहीं है इसलिए उन्होंने राज्यपाल के सचिव को अपना इस्तीफा सौंपा है। सिद्धारमैया ने कहा, ‘मैंने पहले भी कहा था कि जब भी पार्टी आलाकमान उन्हें कहेगा, वे अपना इस्तीफा दे देंगे। अब पार्टी आलाकमान ने मुझे इस्तीफा देने को कहा है तो इसलिए आज मैंने अपना इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल जब बंगलूरू आएंगे, तब वे उनके इस्तीफा को स्वीकार करेंगे। संविधान के अनुसार, राज्यपाल को मेरा इस्तीफा स्वीकार करना जरूरी है।

13 मई 2023 को पिछली विधनसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर भारी बहुमत से चुनाव जीता, जो 1989 के चुनावों के बाद कर्नाटक में सीटों और वोट शेयर के हिसाब से उनकी सबसे बड़ी जीत है। भारतीय जनता पार्टी दूसरे और जनता दल (धर्मनिरपेक्ष) तीसरे स्थान पर रहीं। इसके बाद लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस आलाकमान ने सिद्दारमैया को सीएम बनाया। वहीं डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम। ढाई साल के कार्यकाल के बाद सिद्दारमैया के इस्तीफे की चर्चा शुरू हुई थी जो अब जाकर पूरी हुई है। अब डीके शिवकुमार का सीएम बनना तय है। कर्नाटक में मई 2028 में विधान सभा चुनाव संभव है। यानी लगभग दो वर्षों के लिए डीके शिवकुमार सीएम की कुर्सी संभालेंगे।

मुख्यमंत्री साय ने अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ, बोले-प्रदेश में मोदी की एक और गारंटी पूरी
बलौदाबाजार में बायसन के हमले से एक ग्रामीण की मृत्यु,वन विभाग द्वारा की गई तत्काल सहायता
ऐतिहासिक बजट, हर वर्ग को मिलेगा लाभ – देवेंद्र यादव
नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी
गणतंत्र दिवस समारोह में हुए बदलाव, सिर्फ 25 हजार लोग होंगे शामिल, परेड नैशनल स्टेडियम पर ही होगी खत्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माहवारी पर खुली बातचीत से बदल रही सोच बलरामपुर में जागरूकता गोष्ठी ने दिया स्वस्थ, संवेदनशील और सशक्त समाज का संदेश
Next Article धरमगढ़ सेवा सहकारी समिति में 37 लाख रुपए के धान की अवैध खरीदी का खुलासा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?