ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रफ्तार बनी काल, पलटने के बाद लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई बस, सड़क पर बिछी लाशें
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCrimeFeaturedNational

रफ्तार बनी काल, पलटने के बाद लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई बस, सड़क पर बिछी लाशें

By Om Prakash Verma Published May 26, 2026
Share
रफ्तार बनी काल, पलटने के बाद लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई बस, सड़क पर बिछी लाशें
रफ्तार बनी काल, पलटने के बाद लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई बस, सड़क पर बिछी लाशें
SHARE

उन्नाव (एजेंसी)। उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलटने के बाद बस लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।

इस हादसे में एक दरोगा समेत सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्लीपर बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई।

24 घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर
हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। करीब आधे घंटे बाद यूपीडा कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 24 घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

हादसे की मुख्य वजह: रफ्तार और झपकी
पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। एसपी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि कुछ घायल यात्रियों की हालत गंभीर होने से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस की प्राथमिक जांच में हादसे की ये वजह सामने आई हैं।
– तेज रफ्तार: बस की रफ्तार 120 किमी/प्रति घंटा से अधिक थी।
– चालक की लापरवाही: माना जा रहा है कि चालक को झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराकर पलट गई।

सीएम योगी ने जताया शोक, परिवारों को मिलेगा उचित मुआवजा
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने सात मौतों पर गहरा शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने अधिकारियों राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि मृतकों के परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

दरोगा समेत सात की दर्दनाक मौत
इस हादसे में बिहार सीवान पुलिस के उप निरीक्षक शिवचरन राम सहित कुल सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में गोरखपुर के मुंडेरा बाजार निवासी सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र राम आधार जायसवाल और मधुपुर थाना पीपीगंज निवासी विदेशी गुप्ता पुत्र मिश्रीलाल गुप्ता शामिल हैं। इसके अलावा बस्ती के गोविंदपुर थाना कप्तानगंज निवासी विजय कुमार पुत्र रामजीत, एक अज्ञात बंदी और एक महिला समेत अन्य अज्ञात यात्री की मौत हुई है।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Om Prakash Verma May 26, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथी शावकों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग सतर्क, ट्रैप कैमरा, थर्मल ड्रोन और रात्रि गश्त की व्यवस्था होगी मजबूत
Next Article मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती ने मोबाइल टावर पर फांसी लगाकर दी जान, पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश मानसिक रूप से अस्वस्थ युवती ने मोबाइल टावर पर फांसी लगाकर दी जान, पहले भी कर चुकी थी आत्महत्या की कोशिश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?