रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तृतीय संस्करण का आयोजन 3 जून 2026 से 14 जून 2026 तक शहीद वीर नारायण सिंह अंर्तराष्ट्रीय किकेट स्टेडियम, नवा रायपुर में किया जा रहा है।
संघ द्वारा प्रतियोगीता का मैच फिक्स्चर जारी कर दिया गया है। पहला मैच दिनांक 3 जून 2026 को रायपुर रायनोस एवं राजनांदगांव पैथर्स में मध्य रात्री 9 बजे से खेला जायेगा। मैच के पहले संध्या 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगें। उद्घाटन समारोह में बॉलीबुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री मौनी रॉय अपनी प्रस्तुती देंगी।
सीसीपीएल का पूरा शेड्यूल





