ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का सरगना नासिर हुसैन गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने 15 दिनों तक दिल्ली में किसी वॉच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का सरगना नासिर हुसैन गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने 15 दिनों तक दिल्ली में किसी वॉच

By Mohan Rao
Published: May 25, 2026
Share
SHARE

भिलाई। नेहरू नगर, दुर्ग एवं भिलाई क्षेत्र में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के मुख्य सक्रिय आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। दिल्ली के शाहीन बाग, मदनपुर खादर एवं नोएडा क्षेत्र में 15 दिनों तक पुलिस आरोपी पर नजर रख रही थी। पुलिस टीम ने जनगणना अधिकारी एवं स्थानीय बकरा विक्रेता के रूप में रहकर आरोपी के ठिकानों की गोपनीय जानकारी जुटाई और यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगभग 300 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को पकड़ा। आरोपी के पास से 20 लाख का मशरुका बरामद किया गया है।

बता दें इस माह की शुरुआत में नेहरू नगर भिलाई थाना सुपेला पदमनाभपुर दुर्ग क्षेत्र में हो रही चोरियों के मामले में अन्तराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपी हासिम खान निवासी शालीमार गाईन मेरठ (उप्र) को 17 मई 2026 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के साथ चोरी का जेवर खरीदने वाले ज्वेलरी शाप संचालक सलीम खान निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर उसके पास से 60 लाख का सोना बरामद किया गया था। घटना में शामिल फरार आरोपी कुख्यात एवं शातिर आरोपी नासिर हुसैन निवासी शाहीनबाग दिल्ली के शाहीन बाग एवं मदनपुर खादर, नोएड़ा क्षेत्र जैसे घनी आबादी, संकरी गलियों तथा बहुमंजिला फ्लैटों वाले क्षेत्रों में लगातार ठिकाना बदलकर छिपा हुआ था, जिससे उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए अत्यंत चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।

स्थानीय स्तर पर आरोपी नासीर हुसैन के संबंध में पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस टीम ने अत्यंत पेशेवर एवं गोपनीय तरीके से क्षेत्र में काम प्रारंभ किया। पुलिस टीम ने स्थानीय गतिविधियों का सूक्ष्म अध्ययन कर पाया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में बकरा विक्रेता सक्रिय रहते हैं। इसके बाद पुलिस के सिविल स्टाफ ने स्थानीय लोगों के बीच घुलमिलकर बकरा विक्रेताओं के साथ रहकर एवं बकरा विक्रेता के साथ कई दिनों तक क्षेत्र में सक्रिय रहकर संदिग्ध व्यक्तियों एवं ठिकानों की जानकारी एकत्रित की इस दौरान टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों का चिन्हांकन किया। इसके बावजूद आरोपी के बार-बार ठिकाना बदलने के कारण सटीक जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

इसके बाद पुलिस टीम ने क्षेत्र में चल रहे जनगणना कार्य की आड़ लेकर जनगणना अधिकारी के वेश में घर-घर जाकर वांछित आरोपी नासीर हुसैन के ठहरने एवं आवागमन की जानकारी जुटाई। यह अभियान लगातार एक सप्ताह तक अत्यंत गोपनीय एवं रणनीतिक तरीके से संचालित किया गया। इसी दौरान पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी नासिर हुसैन चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बेचकर खरीदी गई कार से बिहार के दरभंगा भाग रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज गति लगभग 150-160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भाग रहे आरोपी को लगभग 300 किमी दूरी का पीछा करते हुए आगरा रोड क्षेत्र में हिरासत में लिया।

पूछताछ में आरोपी नासिर हुसैन अपने अन्य साथियों के साथ वर्ष 2019 से मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, चंडीगढ़ तथा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई क्षेत्रों में करोड़ो रुपये की चोरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि चोरी किए गए सोने-चांदी एवं नगदी रकम से लगभग 10 लाख की एक सेकंड हैंड किआ कंपनी की कार क्रमांक डीएल-4सी/एजेड 7383 खरीदी थी, जिसका उपयोग वह लगातार कर रहा था। इसके अतिरिक्त आरोपी की निशानदेही पर डायमंड नेकलेस, सोने-चांदी के आभूषण, चांदी के सिक्के नए कपड़े एवं साड़ियां, नगदी रकम अन्य सामग्री बरामद की गई। कुल मिलाकर लगभग 20,00,000 (बीस लाख) मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है। आरोपी नासिर को दिल्ली से विधिवत ट्रांजिट रिमांड पर लाकर दुर्ग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

जब्त सामग्री

  1. नगदी रकम एक लाख बाईस हजार रुपए
  2. डायमंड का ब्रेसलेट (एक नग) कीमती 7 लाख रुपए
  3. अमेरिकन डायमंड 50 हजार रुपए
  4. सोने का आभूषण 7.500 ग्राम सोना
  5. चांदी के सिक्के एवं आभूषण 5.60 ग्राम
  6. नये कपड़े 3 लाख रुपए
  7. किया (सेलटास)कंपनी की कार 8 लाख रुपए
हाई स्कूल मुख्य परीक्षा परिणाम घोषित….92.67 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण… मुख्यमंत्री और स्कूल शिक्षा मंत्री ने सफल विद्यार्थियों को दी बधाई
सीएम बघेल ने ‘मेधावी छात्र-छात्रा शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के तहत चेक वितरित किया
बेजुबान पशुओं की सेवा के लिए बनाया एनीमल सेवर्स गु्रप… अंजली और अमित पेश कर रहे पशु प्रेम की मिसाल
Big Breaking: छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा छापा, धमतरी के कलेक्टर ऑफिस में दबिश, इस विभाग के अधिकारी से चल रही पूछताछ
लीज रजिस्ट्री का भाजयुमो नेता ने किया स्वागत, कहा- अब नहीं आएगी दिक्कत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 29 मई से नामांकन, 13 जून तक लेंगे आवेदन
Next Article छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 3 का शेड्यूल जारी, 3 जून से होगा शुरू… मौनी रॉय देगी प्रस्तुति

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?