ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 29 मई से नामांकन, 13 जून तक लेंगे आवेदन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedPoliticsRaipur

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव के लिए 29 मई से नामांकन, 13 जून तक लेंगे आवेदन

By Mohan Rao
Published: May 25, 2026
Share
SHARE

रायपुर। भारतीय युवा कांग्रेस ने प्रदेश में चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए नामांकन से लेकर सदस्यता अभियान तक की पूरी रूपरेखा घोषित कर दी है। रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह और प्रदेश चुनाव अधिकारी रोशन नेगी ने बताया कि ब्लॉक और जिला स्तर के पदों के लिए 29 मई से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के पदों के लिए 11 जून से 13 जून तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश को पांच जोन में बांटा जाएगा, जहां अलग-अलग ZRO नियुक्त किए जाएंगे। नामांकन के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद ऑनलाइन सदस्यता अभियान और मतदान प्रक्रिया शुरू की जाएगी। युवा कांग्रेस ने सदस्यता के लिए उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की है। फर्जी सदस्यता रोकने के लिए वोटर आईडी को अनिवार्य किया गया है। इसके अलावा आवेदनकर्ताओं को 8 सेकेंड का एक वीडियो भी अपलोड करना होगा, जिसमें वे खुद अपनी जानकारी देंगे।

आयु प्रमाण के तौर पर 10वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट या अन्य वैध पहचान पत्र मान्य होंगे। संगठन ने “एक व्यक्ति-एक पद” का नियम भी लागू किया है। यानी कोई भी उम्मीदवार केवल एक पद के लिए ही चुनाव लड़ सकेगा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री जैसे अहम पदों के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व की निगरानी में चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए उम्मीदवारों का दिल्ली में इंटरव्यू भी लिया जाएगा।

Election Result: गुजरात में बड़ी जीत की ओर भाजपा, शुरूआती रूझानों में 139 सीटों पर आगे, कांग्रेस 31 और AAP 8 सीटों पर आगे
अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर का नया नाम श्री विजयपुरम, गृहमंत्रालय ने बदला नाम
भाजपा के लिए सुरक्षित सीटों का चक्रव्यूह तोडऩा होगा आसान? बुरे प्रदर्शन से गई थी सत्ता की चाबी
सरगुजा में सर्पदंश से मा-बेटे की मौत, शादी से लौटने के बाद जमीन पर सो गया था परिवार… डॉक्टरों ने बताई मौत की वजह
डीआरजी प्रधान आरक्षक की गला रेतकर हत्या, वारदात के पीछे नक्सलियों का हाथ होने की आशंका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तिरुपति से रक्सौल के बीच एक जून से चलेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस, टाइम टेबल जारी
Next Article अन्तर्राज्यीय चोर गिरोह का सरगना नासिर हुसैन गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने 15 दिनों तक दिल्ली में किसी वॉच

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?