ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: क्राइम स्पॉट पर हो सकेगी फोरेंसिंक जांच, दुर्ग में मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

क्राइम स्पॉट पर हो सकेगी फोरेंसिंक जांच, दुर्ग में मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा का शुभारंभ

By Mohan Rao
Published: May 23, 2026
Share
दुर्ग में मोबाइल फोरेंसिक वैन का शुभारंभ
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले में शनिवार को मोबाइल फोरेंसिक वैन सेवा का शुभारंभ क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला सेक्टर-4 में किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सांसद विजय बघेल, कलेक्टर अभिजीत सिंह, आईजी अभिषेक शांडिल्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल फोरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक साक्ष्यों का संकलन, प्रारंभिक परीक्षण एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी।आधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित मोबाइल फोरेंसिक वैन अपराध अनुसंधान को अधिक त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

कार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि मोबाइल फोरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर तत्काल वैज्ञानिक परीक्षण एवं साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन किया जा सकेगा, जिससे अपराधों की विवेचना अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेगी। उन्होंने इसे आधुनिक अपराध अनुसंधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी। सांसद विजय बघेल जी ने कहा कि यह पहल पुलिस विभाग एवं फोरेंसिक विज्ञान के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेगी तथा न्यायिक प्रक्रिया में वैज्ञानिक साक्ष्यों की विश्वसनीयता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगी।

पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि मोबाइल फोरेंसिक वैन अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित है, जिसके माध्यम से घटनास्थल पर प्रारंभिक वैज्ञानिक परीक्षण, साक्ष्यों का सुरक्षित संकलन एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे अपराध अनुसंधान की प्रक्रिया अधिक त्वरित एवं वैज्ञानिक बनेगी।  क्षेत्रीय न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला के प्रभारी डॉ. पंकज ताम्रकार ने कहा कि वर्तमान समय में अपराधों की प्रकृति लगातार जटिल होती जा रही है, ऐसे में वैज्ञानिक साक्ष्यों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। मोबाइल फोरेंसिक वैन के माध्यम से घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक जांच को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. प्रज्ञा गजेंद्र  एवं शत्रुघ्न सिंह श्याम वैज्ञानिक अधिकारी  द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विधायक दुर्ग ग्रामीण ललित चन्द्राकर, विधायक भिलाई नगर देवेन्द्र यादव, खादी ग्राम उद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, दुर्ग संभाग आयुक्त एसएन राठौर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, अपर सत्र न्यायाधीश दीपक खोसले, संयुक्त संचालक अभियोजन वीएल राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर आदि उपस्थित रहे।

Bhilai Breaking : साली की शादी के नाम पर ज्वेलर्स को लगाया लाखों का चूना, जेवर खरीदकर की ठगी
मुख्यमंत्री ने अपने जन्म दिवस पर कुम्हारी अंचल के युवाओं को दी महाविद्यालय की सौगात… प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर की घोषणा… बिंदेश्वरी बघेल के नाम पर होगा महाविद्यालय
पंचतत्व में विलीन हुए धमधा के दिग्गज कांग्रेसी नेता संतोष राणा, सड़क दुर्घटना के कारण हुई थी मौत
संकट: पश्चिमांचल में बिगड़ने लगी बिजली की चाल, कोयले की कमी से जूझ रहा विद्युत विभाग
मुख्यमंत्री ने एग्रीकल्चर ड्रोन सॉल्यूशन किया लांच, 20 गांव के खेतों में ड्रोन से से हो सकेगा छिड़काव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने बधाई देते हुए कहा कि हर गरीब का हो अपना पक्का मकान स्वामित्व योजना, हितग्राही दिलीप वर्मा बोले ‘अब पक्के मकान का सपना होगा पूरा’
Next Article मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल : कोसरंगी की दीदियों को मिली 50 निःशुल्क सिलाई मशीनें

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?