ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जल जीवन मिशन: ठकुरीकापा के ग्रामीणों को जल संकट से मिली राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMungeli

जल जीवन मिशन: ठकुरीकापा के ग्रामीणों को जल संकट से मिली राहत

By Poonam Patel
Published: May 23, 2026
Share
’हर घर तक पहुंचा नल से स्वचछ पेयजल’
’हर घर तक पहुंचा नल से स्वचछ पेयजल’
SHARE

रायपुर। कभी पानी की समस्या से जूझने वाला ग्राम पंचायत ठकुरीकापा जल जीवन मिशन की बदौलत खुशहाली और राहत की नई मिसाल बन गया है। मुंगेली जिले से लगभग 25 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में अब हर घर तक नल के माध्यम से नियमित पेयजल पहुंच रहा है। इससे वर्षों पुरानी जल संकट की समस्या दूर हो गई है और ग्रामीणों के चेहरे पर संतोष साफ दिखाई दे रहा है। लगभग 02 हजार 285 की आबादी वाले ग्राम ठकुरीकापा में पहले पेयजल के लिए 17 हैंडपंप एवं पावर पंपों पर निर्भर रहना पड़ता था।  नेशनल रूरल ड्रिंकिंग वाटर प्रोग्राम (एनआरडीडब्ल्यू) योजना के तहत पानी टंकी और पाइपलाइन की व्यवस्था होने के बावजूद पर्याप्त जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। गर्मी के दिनों में स्थिति और अधिक गंभीर हो जाती थी, जब हैंडपंपों का जलस्तर नीचे चला जाता था और कई हैंडपंप सूख जाते थे, जिससे महिलाओं को काफी दूर से पानी लाना पड़ता था।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शासन द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में नई पाइपलाइन बिछाकर घर-घर नल कनेक्शन दिए गए। अब प्रत्येक घर में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम की महिलाओं ने बताया कि पहले पानी लाने में कई घंटे लग जाते थे, लेकिन अब घर पर ही नल से पानी मिलने लगा है। इससे समय की बचत होने के साथ दैनिक जीवन भी आसान हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्यों पर भी सकारात्मक असर पड़ा है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण योजना के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन ने गांव की तस्वीर बदल दी है। जिला प्रशासन और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की सतत मॉनिटरिंग एवं प्रयासों से अब गांव में स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित हो गई है।

ई-श्रम पोर्टल: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस
भिलाई में दर्दनाक हादसा : दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार हाइवा की चपेट में आए, दो की मौत
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी, बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह
कुम्हारी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेलवे की बड़ी कार्रवाई, 50 साल पुराने कब्जों पर चलाया बुलडोजर
छत्तीसगढ़ में 1655 नए केस और 4 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य… मौतों का आंकड़ा भी 50 से कम… सक्रिय मरीजों में जबरदस्त गिरावट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन सुशासन तिहार के समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का किया निरीक्षण
Next Article दंतेवाड़ा के जंगलों में मिला पांच किलो का कुकर बम, मौके पर जवानों ने किया नष्ट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?