ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीति आयोग की रिपोर्ट : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त
September 30, 2026
साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता
September 30, 2026
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान
September 30, 2026
जल संरक्षण से आजीविका संवर्धन की ओर बढ़ता ग्राम बेन्द्राचुवा
सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय
September 30, 2026
रिफॉर्म उत्सव के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) की प्लानिंग शुरू
2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

नीति आयोग की रिपोर्ट : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान

By Poonam Patel Published May 22, 2026
Share
नीति आयोग की रिपोर्ट : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
नीति आयोग की रिपोर्ट : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के ‘सुशासन’ और जन- कल्याणकारी नीतियों का असर अब राज्य के सबसे दूरस्थ अंचलों में साफ दिखने लगा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी और गौरवशाली खबर आ रही है। उल्लेखनीय है कि नीति आयोग द्वारा जारी देश के आकांक्षी ब्लॉकों की ‘चैंपियनस ऑफ द क्वार्टर’ (अक्टूबर-दिसंबर 2025) की रिपोर्ट में बीजापुर के उसूर ब्लॉक ने सेंट्रल जोन में पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

इस ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धि पर वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने जिले के नागरिकों, जिला प्रशासन और विशेषकर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

मंत्री केदार कश्यप ने जताया हर्ष, बढ़ाया हौसला

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में उसूर ब्लॉक की यह राष्ट्रीय सफलता बेहद गौरवशाली है। यह इस बात का सीधा प्रमाण है कि हमारी सरकार की नीतियां और योजनाएं अब प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पूरी प्रामाणिकता के साथ पहुंच रही हैं। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों और जिला प्रशासन ने जो समर्पण दिखाया है, वह सराहनीय है। हमारा संकल्प बस्तर के हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि कभी बुनियादी सुविधाओं से दूर और सबसे चुनौतीपूर्ण माना जाने वाला उसूर ब्लॉक आज देश के लिए विकास का मॉडल बन गया है। इस सफलता का असली श्रेय हमारे जमीनी डॉक्टरों, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को जाता है, जिनकी दिन-रात की कड़ी मेहनत है। स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने का हमारा यह सफर लगातार जारी रहेगा।

विकास की नई इबारत :कड़े मानकों पर खरा उतरा उसूर

नीति आयोग ने स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण संकेतकों के आधार पर यह कड़ा मूल्यांकन किया था, जिसमें उसूर ब्लॉक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है जिसके तहत  मलेरिया, डेंगी और अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सुदूर वनों के गांवों तक प्रभावी अभियान चलाया गया।

सुरक्षित मातृत्व (संस्थागत प्रसव) :

अस्पतालों में सुरक्षित डिलीवरी (संस्थागत प्रसव) की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे शिशु और मातृ मृत्यु दर में भारी कमी आई है।

सशक्त टीकाकरण कवच

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के नियमित जाँच और टीकाकरण के साथ-साथ गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए श्एचपीवी टीकाकरणश् को जमीनी स्तर पर बेहद सफल बनाया गया।

गंभीर बीमारियों (NCD) की जांच :

बीपी, शुगर और कैंसर जैसी गैर-संचारी बीमारियों की मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा अब गांव-गांव तक सुलभ कराई गई है।

अगला संकल्प : देश में हासिल करना है प्रथम स्थान

कलेक्टर विश्वदीप और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय गौरव पूरे जिले के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। शासन और प्रशासन का अगला लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और निखारते हुए आगामी तिमाहियों में देश में पहला स्थान हासिल करने का है, जिसके लिए धरातल पर काम और तेज कर दिया गया है।

You Might Also Like

भिलाई स्टील प्लांट स्क्रैब कॉपर केबल चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 100 किलो स्क्रैब कॉपर जब्त

साय कैबिनेट की बैठक : महाविद्यालयों में अथिति व्याख्ताओं के लिए छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को मिलेगी प्राथमिकता

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे 6 अधिकारी व कर्मचारियों का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान: डबरी बनी समृद्धि का आधार, सिंचाई के साथ मछली पालन से बढ़ी आय

2 अक्टूबर से गांव-गांव में ‘रिफॉर्म उत्सव’, ग्राम सभा से बनेगा विकास का रोडमैप

Poonam Patel May 22, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोपरा जलाशय : छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल बना पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
Next Article shreekanchanpath 218 # 22 May 2026

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?