ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग: 528 मामलों से वसूले 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

रायपुर स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग: 528 मामलों से वसूले 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना

By Mohan Rao
Published: May 21, 2026
Share
SHARE

रायपुर। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी के निर्देश पर गुरूवार को रायपुर मंडल में रायपुर रेलवे स्टेशन पर किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया।  जिसमें  रायपुर  स्टेशन  के सभी प्लेटफार्म, 26 ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले  409 यात्री पकड़े गए। जिससे 2,78,135 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ। अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले 74 यात्रियों से 34,115 रुपए रुपए राजस्व प्राप्त हुआ, अधिक लगेज लेकर यात्रा करने वाले 10 यात्रियों से 2500 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ और रेलवे स्टेशन पर कचरा फैलाने वाले 35 यात्रियों से 3700 रुपए राजस्व प्राप्त हुआ ।

इस किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान में कुल 528 मामलों को दर्ज कर 3,18,450 रुपए राजस्व प्राप्त किया गया।  इस टिकट चेकिंग का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को टिकट लेने के प्रति जागरूक करना था। इस टिकट चेकिंग अभियान का संचालन सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद के द्वारा एवं 1 मुख्य वाणिज्य निरीक्षक,  2 वाणिज्य निरीक्षक, 4 वाणिज्य कार्यालय के स्टाफ, 24 टिकट चेकिंग स्टाफ, 02 आरपीएफ स्टाफ शामिल रहे।

रेल प्रशासन यात्रियों को आगाह करता है कि वे यात्रा हेतु उचित टिकट एवं रेल परिसर मे प्रवेश करने के पहले प्लेटफॉर्म टिकट अवश्य खरीदें। रेलगाड़ी एवं रेल परिसर को साफ सुथरा रखने में भी रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिससे यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, साथ ही यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है कि वे उचित टिकट लेकर सही कोच में बैठे एवं अपनी सुखद यात्रा करें एवं टिकट चेकिंग में रेलवे प्रशासन को सहयोग करें।

आईएएस अफसरों के बाद बदले गए 14 डिप्टी कलेक्टर: जाने किसे कहां भेजा
पाक पर फिर बरसे एस जयशंकर, बोले- आतंकवाद कैंसर है, जो महामारी की तरह सबको प्रभावित करता है
रायपुर दक्षिण उपचुनाव : शुरू हुई मतगणना, पोस्टल बैलेट की गिनती में भाजपा आगे…. दोपहर तक साफ होगी तस्वीर
झारखंड में मचा हड़कंप: हटिया रेलवे स्टेशन पर कोरोना टेस्ट…. 55 यात्री मिले पॉजिटिव
हाईकोर्ट की फटकार के बाद रइसजादों पर केस दर्ज, गाड़ियां भी जब्त, बिलासपुर में जाम किया था एनएच 130
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री साय ने ‘कामयाबी वेन’ को दिखाई हरी झंडी : दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगी डिजिटल शिक्षा 

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?