भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा चौकी क्षेत्र में बीती रात दिव्यांग महिला की हत्या से सनसनी मच गई। पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर यह वारदात हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका की पहचान सरस्वती पटेल (उम्र लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है, जो शारीरिक रूप से अपंग थी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के बेटे अश्वनी पटेल को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी उप निरीक्षक खगेन पठारे ने बताया कि मृतका की पहचान सरस्वती पटेल अपने बेटे अश्विनी पटेल के साथ रहती थी। अश्वनी पटेल भी मानसिक रूप से अश्वस्थ बताया जा रहा है। सरस्वती की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर उसके बेटे अश्चिनी पटेल को हिरासत में लिया है। पुलिस को आशंका है कि हत्या उसी ने की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।




