ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच जले, बाल-बाल बची 68 यात्रियों की जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDelhiFeaturedRailway News

त्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के 2 कोच जले, बाल-बाल बची 68 यात्रियों की जान

By Mohan Rao
Published: May 17, 2026
Share
SHARE

कोटा। रविवार की सुबह कोटा त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के दो कोच में भीषण आग लग गई। हादसा सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणी रीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ। एक्सप्रेस के B-1 कोच व उसके पीछे लगे सेकेंड लगेज कम गार्ड वैन में लगी थी। गार्ड ने आग की सूचना लोको पायलट को दी और तुरंत ट्रेन रोकी गई और कोच में सवार सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू हुआ।

ट्रेन नंबर (12431) त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस रविवार सुबह करीब 3.45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था। राजस्थान में एंट्री से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास थर्ड एसी कोच बी-1 में आग लग गई। कुछ मिनटों बाद आगे पीछे के लगेज कोच तक पहुंच गई। कोच में 68 यात्री सवार थे। आग लगने की खबर गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी। इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया। सभी पैसेंजर्स को बाहर निकाला गया। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई थी। हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कुछ पैसेंजर्स का सामान आग में जल गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद से दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। जिस कोच में आग लगी उसे ट्रेन से अलग किया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद कोच में लगी आग बुझा ली गई। पैसेंजरों को दूसरे कोच में शिफ्ट किया गया। ट्रेन को करीब साढ़े चार घंटे बाद कोटा के लिए रवाना किया गया। कोटा में ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाने के बाद वहां से ट्रेन रवाना की गई।

देश के विभिन्न राज्यों के महिला फुटबॉल खिलाड़ी भिलाई में, महापौर नीरज पाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
निरन्तर पूरे शहर को किया जा रहा है सेनिटाइज दवाई का छिड़काव – वोरा
छत्तीसगढ़ के लिए क्रांतिकारी साबित होगी साय सरकार की रामलला दर्शन योजना
बड़ी खबर: ढांचा विध्वंस पर 28 साल बाद फैसला… आडवाणी, जोशी, उमा भारती सहित सभी आरोपी बरी
जगदलपुर में इंडिया गेट की तर्ज पर विकसित की जा रही है अमर वाटिका… मुख्यमंत्री बघेल ने किया लोकार्पण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनता की सेवा ही हमारा कर्तव्यए सुशासन तिहार जनविश्वास का माध्यम : मुख्यमंत्री साय
Next Article दुर्ग में दिव्यांग महिला का मर्डर, चौकी से कुछ दूरी पर हुई वारदात… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?