ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला वकील की हत्या का खुलासा : प्रेमी निकला कातिल, शादी की जिद से बिगड़ी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

महिला वकील की हत्या का खुलासा : प्रेमी निकला कातिल, शादी की जिद से बिगड़ी बात

By Mohan Rao
Published: May 16, 2026
Share
SHARE

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला वकील की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने इस मामले में महिला वकील के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी का महिला वकील से प्रेम संबंध था और वह पहले से शादीशुदा था। यह बात महिला वकील को पता चल गई थी और वह उससे शादी की जिद करने लगी। इससे परेशान होकर प्रेमी ने प्लानिंग कर महिला वकील की हत्या कर शव को पत्थर से कुचल दिया। मामला जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

बता दें ग्राम तुमीडीह के जंगल में डेम किनारे बीते 12 मई मंगलवार की शाम युवती का नग्न शव मिला था। इसके दो दिन बाद महिला की शिनाख्त आराधना सिदार के रूप में हुई। आराधना जूनियर वकील के रूप में प्रैक्टिस कर रही थी। जांच के दौरान पता चला कि सक्ती जिला निवासी लोकनाथ पटेल ने हत्या की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया गया। पुलिस की पूछताछ में लोकनाथ पटेल ने हत्या का कारण सहित सभी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लोकनाथ पटेल (30) चारपारा सक्ती का रहने वाला है। साल 2024 में उसकी पहचान लैलूंगा की रहने वाली आराधना सिदार से हुई थी। वह रागयढ़ जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य व जूनियर वकील के तौर पर प्रैक्टिस कर रही थी। दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई और बाद में प्रेम संबंध बन गया। इसके बाद आराधना सिदार ने शादी की जिद की। लोकनाथ पहले से शादीशुदा था और वह परिवार और प्रेमिका की जिद के बीच फंस गया। इसी उधेड़बुन में उसने आराधना की हत्या की योजना बनाई।

प्लानिंग कर लॉज में मिले
प्लानिंग के बाद लोकनाथ 10 मई की सुबह उससे मिलने पंजरी प्लांट पहुंचा। वहां से आराधना को लेकर सक्ति की ओर निकल गया। दोनों दमाउधारा मंदिर घूमने गए और शाम करीब 4:30 बजे वापस लौटे। इसके बाद आरोपी ने एक ठेले से खाना पैक कराया और शक्ति थाना के पास स्थित गुप्ता लॉज में कमरा लिया। लॉज के रजिस्टर में उसने अपना और आराधना का नाम बदलकर पति-पत्नी के रूप में दर्ज कराया। लॉज में दोनों के बीच शादी को लेकर फिर विवाद हुआ। 11 मई की सुबह करीब 5:30 बजे लोकनाथ अपनी बाइक से आराधना को तुमीडीह जंगल ले गया। 7:30 बजे तक दोनों जंगल के काफी अंदर तक चले गए थे।

पहले गला दबाया और फिर पत्थर से सिर कुचला
जंगल के अंदर पहुंचने के बाद लोकनाथ ने आराधना का पीछे से गला दबा दिया। इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने पत्थर से सिर और चेहरे पर कई वार किए। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए महिला वकील के कपड़े उतारकर वहीं फेंक दिए।  इसके बाद चाकू से गले पर हमला कर उसकी हत्या कर शव को जंगल में छोड़कर भाग गया। घर लौटते समय आरोपी ने राबो डैम के पास हाथ-पैर से खून धोया। बाद में उसने युवती के बैग से मिले रुपए खर्च कर दिए और बैग तालाब के पास फेंक दिया। आधार और एटीएम कार्ड जला दिए।आरोपी को आराधना के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों को लड़की की आवाज निकालकर कॉल भी किया।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का किया जाए कड़ाई से पालन…सीएम बघेल ने कहा जिला कलेक्टरों को जारी किए जाएं निर्देश
चलती कार से स्टंटबाजी पड़ी भारी, कार की खिड़की से निकलकर कर रहे थे मस्ती… पुलिस की गिरफ्त में आए नशेड़ी
ट्रेन में तबीयत बिगड़ी तो आपकी सीट पर आएगा डॉक्टर, जानें कैसे मिलेगी मदद
जनपद पंचायत बेरला एवं साजा में 03 फरवरी को होगा मतदान
मिथिलांचलवासियों सपना पूरा, दरभंगा एयरपोर्ट पर उतरा पहला यात्री विमान, मिला वाटर सैल्यूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गांव की चौपाल में मुख्यमंत्री ने खाट पर बैठकर किया सीधा संवाद : समस्याएं सुनीं और मौके पर दिए समाधान के निर्देश
Next Article सेना प्रमुख की PAK को चेतावनी : ‘पाकिस्तान तय करे वो भूगोल का हिस्सा बनना चाहता है या इतिहास का

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?