ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpurRaipur

विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर

By Poonam Patel
Published: May 15, 2026
Share
’विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर’
’विकास की रफ्तार और जन-कल्याण पर दिशा समिति का जोर’
SHARE

रायपुर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) जिलों में विकास कार्यों की गति तेज करने और जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दे रही है। सांसद की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकारों के बीच तालमेल स्थापित कर समयबद्ध विकास सुनिश्चित करना है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिला के जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता जांजगीर-चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े ने की, जबकि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सह-अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशिष्ट उपस्थिति में केंद्र और राज्य सरकार की 67 जनहितकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

’स्वास्थ्य प्राथमिकता साइलेंट किलर डायबिटीज के विरुद्ध अभियान’

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश में बढ़ते डायबिटीज के मामलों पर चिंता जताते हुए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल, CH और CH में आने वाले ग्रामीणों का अनिवार्य शुगर टेस्ट सुनिश्चित किया जाए। सुशान तिहार के अवसर पर आयेाजित शिविरों में 50 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों की जांच को प्राथमिकता दी जाए। किडनी और लिवर की बढ़ती बीमारियों को रोकने के लिए व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।

’औद्योगिक विकास स्थानीय रोजगार के नए अवसर’

बलौदाबाजार-भाटापारा की औद्योगिक छवि को विस्तार देते हुए अग्रवाल ने कहा कि जिले को केवल सीमेंट हब तक सीमित न रखकर सहायक (AuÛiliary) उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए। इससे सीमेंट उद्योगों के कलपुर्जे स्थानीय स्तर पर बनेंगे। स्थानीय युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा। प्रदूषण नियंत्रण हेतु वृक्षारोपण और अनुपयोगी खदानों के क्लोजर की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी।

’अंतिम छोर तक पहुंचे विकास अंत्योदय का संकल्प’

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने अंत्योदय के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि विकास की दौड़ में समाज की अंतिम पंक्ति का व्यक्ति पीछे नहीं छूटना चाहिए। उन्होंने मानसून पूर्व जलभराव और मौसमी बीमारियों से निपटने के लिए पूर्व तैयारी करने के निर्देश दिए। वहीं सांसद कमलेश जांगड़े ने योजनाओं का लाभ दूरस्थ अंचलों तक पहुँचाने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

’सड़क सुरक्षा और बुनियादी ढांचा’

बैठक में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सख्त रुख अपनाया गया। सड़क गुणवत्ता निर्माणाधीन सड़कों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। राष्ट्रीय राजमार्गों पर हेलमेट की अनिवार्यता और भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती के निर्देश। आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं के लिए जिले में जल्द ही ट्रॉमा सेंटर शुरू किया जाएगा।

’प्रमुख योजनाओं की समीक्षा’

बैठक में जल जीवन मिशन, पीएम आवास योजना (शहरी), आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, मनरेगा और मृदा स्वास्थ्य कार्ड सहित 67 योजनाओं की प्रगति जाँची गई। जल संरक्षण हेतु सभी सरकारी भवनों में 100 प्रतिशत रेन वाटर हार्वेस्टिंग सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर विधायक संदीप साहु, इंद्र साव, जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी ओपी शर्मा, सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कोरोना: दैनिक मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी… बीते 24 घंटों में सामने आए 31 हजार से ज्यादा नए केस
धर्मांतरण के खिलाफ बनेगा सख्त कानून, एक हजार धर्मांतरितों की हुई घर वापसी
अवैध खनन पर सख्ती का निर्देश, सचिव ने कहा- सीएम के निर्देशों के पालन में लापरवाही पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार
विशेषज्ञों का दावा कोरोना की तीसरी लहर का खतरा हुआ कम… देश में कोरोना के दैनिक मामलों में कमी… लगातार चौथे दिन 30 हजार से कम मिले नए केस
दिवाली से पहले साय सरकार का तोहफा… विभिन्न विभागों में होगी 1703 पदों पर भर्ती
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल संकट के बीच प्रशासन सक्रिय, खराब हैंडपंपों की मरम्मत अभियान तेज भीषण गर्मी में राहत की बड़ी पहल: महुआ पारा में दुरुस्त हुए हैंडपंप
Next Article एनएच क्लीनिक दुर्ग में एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल का निःशुल्क हृदय रोग परामर्श शिविर 17 को

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?