ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : कुम्हारी में सिलेण्डर ब्लास्ट, पिता के साथ दो बहनों व एक बच्ची की दर्दनाक मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

Breaking News : कुम्हारी में सिलेण्डर ब्लास्ट, पिता के साथ दो बहनों व एक बच्ची की दर्दनाक मौत

By Mohan Rao
Published: May 12, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के कुम्हारी वार्ड क्रमांक 4 खपरी रोड स्थित एक मकान में मंगलवार को सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक ही परिवार के 4 लोग जिंदा जल गए। मकान में पहले आग लगी और उसके बाद ब्लास्ट हो गया। आग में पिता के साथ दो बहने व एक दो साल की बच्ची जिंदा जल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद जिला अग्निशमन की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारी स्थित मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है आग का कारण शार्ट सर्किट है। आग मकान के साथ रसोई में भी पहुंच गई, जिससे गैस सिलेंडर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि आग की लपटों ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। घर के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाहर निकल नहीं सके और जिंदा जल गए। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसके बाद घर के भीतर से चार शव बरामद हुए। मौके पर कुम्हारी पुलिस भी पहुंची और हादसे की जांच में जुट गई है।

मृतकों का विवरण

  1. होमदास वैष्णव, उम्र 40 वर्ष
  2. लक्ष्मी वैष्णव, उम्र 18 वर्ष
  3.  चांदनी, उम्र 17 वर्ष
  4. गोपिका, उम्र 02 वर्ष
भारत में कोरोना: सक्रिय मामलों की संख्या पांच लाख से कम हुई… पिछले 24 घंटे में मिले 44281 नए संक्रमित
बच्चा चोरी के शक में अब रायपुर में हुई महिला की पिटाई, भीड़ ने घेरकर पीटा… पेट्रोलिंग पार्टी ने पहुंचकर बचाई जान
बिलासपुर से तिरुपति के लिए स्पेशल ट्रेन की सुविधा…. 7 फरवरी को तिरुपति से और 9 फरवरी को बिलासपुर से होगी शुरू
एक और श्रद्धा जैसा हत्या कांड, साइको ने आपनी ताई की हत्या कर शव के टुकडे किए और जंगल फेंका… आरोपी गिरफ्तार
पांच वार्डों में विधायक रिकेश सेन ने बनाए प्रतिनिधि, जनसमस्याओं के निराकरण के साथ योजनाओं की देंगे जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जिसने की थी जीत की भविष्यवाणी, सीएम विजय ने उसे बना दिया अपना ओएसडी
Next Article प्रधानमंत्री की अपील का असर : कबीरधाम में साइकिल से ऑफिस पहुंचे एसपी धर्मेन्द्र सिंह

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?