ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

आर. वेंकटेश्वरलु ने संभाला एनएचएआई रायपुर के क्षेत्रीय अधिकारी का पदभार

By Mohan Rao
Published: May 7, 2026
Share
SHARE

रायपुर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) मेंआर. वेंकटेश्वरलु ने क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने गुरुवार को विधिवत रूप से कार्यभार संभालते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। इससे पूर्व वे ओडिशा के कोरापुट में प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ थे।

आर वेंकटेश्वरलु ने अपने करियर की शुरुआत सिविल इंजीनियर के रूप में की और उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग विकास के क्षेत्र में डेढ़ दशक से अधिक का समृद्ध एवं व्यापक अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भुवनेश्वर, राउरकेला , संबलपुर तथा कोरापुट में सेवाएं दी हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने केओंझर, बालासोर तथा नबरंगपुर में अतिरिक्त प्रभार भी संभाला है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने विशाखापट्टनम-रायपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर सहित अनेक प्रतिष्ठित परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन एवं क्रियान्वयन किया है। वे उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए भी जाने जाते हैं।

उन्हें वर्ष 2020 में एनएचएआई द्वारा आयोजित NH Excellence Awards में ‘Excellence in ETC Rollout, FASTag Implementation & Allied Works’ पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अतिरिक्त, वर्ष 2013 में उन्होंने चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों में सड़क संबंधी सूचनाओं के समन्वय का महत्वपूर्ण दायित्व निभाया, जिससे आपदा प्रबंधन एवं त्वरित पुनर्स्थापन कार्यों में उल्लेखनीय योगदान मिला। पदभार ग्रहण करने के उपरांत आर. वेंकटेश्वरलु ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एनएचएआई द्वारा संचालित परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य तथा समयबद्ध लक्ष्यों की प्राप्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

उन्होंने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। आर. वेंकटेश्वरलु के पदभार ग्रहण करने से पूर्व प्रदीप कुमार लाल का स्थानांतरण भुवनेश्वर, ओडिशा होने पर उन्हें कार्यमुक्त किया गया। श्री लाल अब क्षेत्रीय कार्यालय, भुवनेश्वर (ओडिशा) में क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : भाजपा के गढ़ में सुनील सोनी असरदार, दसवें राउंड के बाद 20 हजार से ज्यादा की बढ़त
शौर्य और पराक्रम की जीवंत गाथा ‘जाणता राजा’ के समापन समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल
युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स से जोड़ने की पहल: मुख्यमंत्री ने क्लाइंबिंग वॉल स्टेडियम का किया शुभारंभ
कोरोना काल में भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती तुलसी साहू के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा ‘मेरा बूथ कोरोना मुक्त’ अभियान
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय सतत विकास लक्ष्य संचालन समिति की पहली बैठक….. सीएम बघेल ने कहा- विकास में कोई भी पीछे न छूटे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ’सुशासन तिहार’ : आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे ’सुशासन तिहार’ : आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
Next Article गोंडेरास और नीलावाया में ऐतिहासिक सुशासन चौपाल, मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुंचे कलेक्टर-एसपी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?