ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मैनपाट : छत्तीसगढ़ की सबसे ठंडी और खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिताने का आदर्श स्थान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedsarguja

मैनपाट : छत्तीसगढ़ की सबसे ठंडी और खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिताने का आदर्श स्थान

By Mohan Rao
Published: May 4, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मैनपाट प्राकृतिक सौंदर्य, सुखद जलवायु और सांस्कृतिक विविधता का एक ऐसा अनूठा संगम है, जो इसे वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर विशिष्ट पहचान दिलाता है। यदि आप चिलचिलाती गर्मी से राहत और प्रकृति की गोद में सुकून की तलाश में हैं, तो मैनपाट आपके लिए एक श्रेष्ठ गंतव्य (Destination) साबित होगा।

राज्य के उत्तरी हिस्से में स्थित इस खूबसूरत पहाड़ी पर्यटन स्थल को “छत्तीसगढ़ का शिमला” और “मिनी तिब्बत” के नाम से जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 1085 मीटर (3500 फीट) की ऊंचाई पर स्थित यह पठार अपनी ठंडी जलवायु, घने जंगलों, मनमोहक जलप्रपातों और तिब्बती संस्कृति के लिए पर्यटकों के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय है।

दर्शनीय स्थल और रोमांच
मैनपाट के प्रमुख आकर्षणों में टाइगर पॉइंट और फिश पॉइंट शानदार जलप्रपात और पिकनिक स्पॉट शामिल है। इसी प्रकार जलजली एक अद्भुत दलदली जमीन जहाँ पैर पटकने पर धरती उछलती महसूस होती है। उल्टा पानी- यहाँ गुरुत्वाकर्षण के विपरीत पानी ऊपर की ओर बहता दिखाई देता है। परपाटिया व्यू पॉइंट यहाँ से पहाड़ों का विहंगम दृश्य दिखाई देता है।

सांस्कृतिक पहचान- तिब्बती बस्तियां
वर्ष 1962 में यहाँ तिब्बती शरणार्थियों को बसाया गया था, जिसके बाद से यह क्षेत्र बौद्ध धर्म और तिब्बती हस्तशिल्प का केंद्र बन गया। यहाँ के बौद्ध मठ, रंग-बिरंगे प्रार्थना ध्वज और स्थानीय तिब्बती व्यंजन जैसे मोमोज और थुकपा पर्यटकों को एक अलग ही दुनिया का अनुभव कराते हैं।

पर्यटन विकास की ओर सरकार के कदम
छत्तीसगढ़ सरकार मैनपाट को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित कर रही है। बुनियादी ढांचों के उन्नयन के साथ-साथ प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला “मैनपाट कार्निवल” इसकी लोकप्रियता में चार चांद लगा रहा है। हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से आने वाले समय में यहाँ पर्यटकों की संख्या में और अधिक वृद्धि की संभावना है।

कैसे पहुँचें?
सड़क मार्ग राजधानी रायपुर से मैनपाट की दूरी लगभग 350 किलोमीटर है। रायपुर से अंबिकापुर तक बस या ट्रेन से यात्रा की जा सकती है, जहाँ से मैनपाट मात्र 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हवाई सुविधा- हवाई संपर्क अब और भी सुगम हो गया है। अंबिकापुर स्थित माँ महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) से दिल्ली और कोलकाता जैसी प्रमुख शहरों के लिए उड़ानें प्रारंभ हो चुकी हैं, जिससे पर्यटकों के समय की काफी बचत होगी।

आवास और सुविधाएं
पर्यटकों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा संचालित सैला टूरिस्ट रिसॉर्ट और कर्मा एथनिक रिसॉर्ट प्रमुख आकर्षण हैं। यहाँ पारंपरिक जीवनशैली और आधुनिक सुविधाओं का मेल मिलता है। इसके अतिरिक्त, निजी होटल और होमस्टे के विकल्प भी उपलब्ध हैं। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से इन रिसॉर्ट्स में ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है।

मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
पाइथन-5 कामयाब: डीआरडीओ ने किया हवा से हवा में मार करने वाले प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण
हाई कोर्ट का अहम फैसला- एनसीसी में ट्रांसजेंडर्स को मिले एंट्री, ऐक्ट में किया जाए संशोधन
मोनिका वर्मा ने संभाला रिसाली निगम में आयुक्त का पदभार
22 दिन से लापता छात्रा की लाश जंगल में पेड़ पर लटकती मिली, स्कूल जाने निकली थी फिर नहीं लौटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article इनोवेशन महाकुंभ 1.0 : राज्यपाल बोले- युवाओं सफलता का मंत्र सीखो, लागू करो, नया सोचो और कमाओ
Next Article पहाड़ों के बीच बसाहट तक पहुंची उम्मीद की सड़क, पीएम जनमन अंतर्गत बनी जामभाठा-सोनारी में बनी पक्की सड़क

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?