ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इनोवेशन महाकुंभ 1.0 : राज्यपाल बोले- युवाओं सफलता का मंत्र सीखो, लागू करो, नया सोचो और कमाओ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

इनोवेशन महाकुंभ 1.0 : राज्यपाल बोले- युवाओं सफलता का मंत्र सीखो, लागू करो, नया सोचो और कमाओ

By Mohan Rao
Published: May 4, 2026
Share
SHARE

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर में आयोजित दो दिवसीय “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने बस्तर की कला, संस्कृति और प्राकृतिक संसाधनों को नवाचार से जोड़कर क्षेत्र की एक नई पहचान गढ़ने का आह्वान किया। युवाओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे युवा देश है और यहाँ के युवाओं में नौकरी खोजने के बजाय नौकरी देने वाला बनने की असीम क्षमता है। उन्होंने उद्यमिता और स्टार्टअप संस्कृति को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति-2020 केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि यह कौशल और आत्मनिर्भरता की नींव रखती है। उन्होंने युवाओं को जोखिम लेने और तकनीक का बेहतर उपयोग करने का संदेश दिया।

बस्तर का बदलता स्वरूप- चुनौतियों से अवसरों की ओर
राज्यपाल ने कहा कि बस्तर अब चुनौतियों के दौर को पीछे छोड़कर विकास की नई राह पर है। यहाँ उपलब्ध महुआ, इमली, तेंदूपत्ता और रेशम जैसे संसाधनों का उल्लेख करते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि हमें कच्चा माल बेचने के बजाय स्थानीय स्तर पर वैल्यू एडिशन कर उत्पादों की ब्रांडिंग करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आज के दौर में मोबाइल फोन ही सबसे बड़ा बाजार है, जहाँ इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप बिजनेस और ई-कॉमर्स के जरिए स्थानीय उत्पादों को वैश्विक मंच दिया जा सकता है। राज्यपाल ने नवाचार को बढ़ावा देने हेतु “इन्नोवेशन एण्ड स्टार्टअप कंपेडियम” पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण समावेशी विकास के लिए उन्होंने वनों और नदी-नालों के संरक्षण की आवश्यकता बताई।

एक पेड़ मां के नाम अभियान
पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए राज्यपाल श्री रमेन डेका ने विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मौलश्री के पौधे का रोपण किया। समारोह में वन मंत्री श्री केदार कश्यप, सांसद श्री महेश कश्यप, महापौर श्री संजय पांडेय सहित बस्तर कमिश्नर, आईजी, कलेक्टर, एसपी, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और बड़ी संख्या में देश भर से आए विशेषज्ञ व छात्र उपस्थित रहे।

गैरेज में लगी आग से तीन गाड़ी जलकर स्वाहा, फायर कर्मियों की सजगता से टला बड़ा हादसा
मजदूर की मौत के बाद भी नहीं लिया सबक, प्रशासन की नाक के नीचे धड़ल्ले से हो रहा मुरुम उत्खनन
माफियाओं पर EOW का शिकंजा, रोहित गृह निर्माण सहकारी समिति के संचालक मंडल पर FIR दर्ज
12 घंटे के भीतर दो एक्सप्रेस हादसे का शिकार, वैशाली एक्सप्रेस व क्लोन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में लगी आग, कई यात्री घायल
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कटहल–गुलमोहर की छांव में सजी चौपाल, मुख्यमंत्री ने सरोधी में सुनी जनता की आवाज
Next Article मैनपाट : छत्तीसगढ़ की सबसे ठंडी और खूबसूरत वादियों में छुट्टियां बिताने का आदर्श स्थान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?