ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रभारी मंत्री ने की सुशासन तिहार के तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अधिकारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

प्रभारी मंत्री ने की सुशासन तिहार के तैयारियों की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े अधिकारी

By Mohan Rao
Published: May 2, 2026
Share
SHARE

दुर्ग। जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा ने शनिवार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुशासन तिहार के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में बालोद, बस्तर एवं मोहला-मानपुर जिलों के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह ने मनरेगा भुगतान, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड वितरण, राजस्व प्रकरण, शिक्षा, जाति प्रमाण पत्र, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं पेयजल व्यवस्था सहित विभिन्न विभागों की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रभारी मंत्री ने इन प्रयासों की सराहना की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल ने बताया कि शिविरों में पुलिस विभाग द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा, जहां नशा मुक्ति, यातायात नियम, साइबर फ्रॉड (टोल फ्री नंबर 1092) सहित अन्य जागरूकता संबंधी जानकारी दी जाएगी। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि सुशासन तिहार में विशेष रूप से राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए और कोई भी मामला समय-सीमा से बाहर न रहे। उन्होंने नक्शा-खसरा निःशुल्क उपलब्ध कराने, बंटवारा, सीमांकन और नामांतरण जैसे मामलों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिविरों की जानकारी जनप्रतिनिधियों, पंचायत एवं समाज प्रमुखों तक समय पर पहुंचाई जाए। साथ ही मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में ‘सेवा सेतु’ पोर्टल के प्रचार-प्रसार के लिए शिविरों में स्टॉल लगाने और डेमो देने की व्यवस्था करने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। प्रभारी मंत्री श्री शर्मा ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार का लेन-देन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजना की सख्त मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खाद वितरण, विद्युत आपूर्ति और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने, खराब बोर सुधारने, पाइपलाइन बिछाने और जरूरत पड़ने पर पानी टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिविर स्थलों पर पेयजल, कूलर और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया। उन्होंने पुलिस विभाग को स्कूल-कॉलेजों में जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने तथा साइबर अपराध, नशा और यातायात नियमों पर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए।

सुशासन तिहार के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करने और ग्राम पंचायतों में कोटवार के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश दिए गए, ताकि अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का लाभ उठा सकें। प्रभारी मंत्री ने सभी अधिकारियों को मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर सुशासन तिहार को सफल बनाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। एनआईसी दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, संयुक्त कलेक्टर हरवंश मिरी, एसडीएम उत्तम ध्रुव, नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल, नगर निगम भिलाई-चरोदा आयुक्त दशरथ राजपूत, नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

फ्लाइट में राज्यपाल बन गईं डॉक्टर, आईपीएस ने कहा- मैडम गवर्नर ने बचाई मेरी जान
ओडिशा में पहली बार भाजपा की सरकार, मोहन माझी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे मौजूद
Big News : बीजापुर में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर…. एके-47 राइफल बरामद
लाल मैदान में दुर्गोत्सव : देवी मां की आराधना के साथ देंगे नशा मुक्ति का संदेश… कोविड वैक्सीनेशन भी होगी
शोभायात्रा: श्रीराम के जयघोष से गूंज उठी राजधानी रायपुर , चारों दिशाओं से निकली यात्रा पर बरसे फूल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कांकेर में आईईडी ब्लास्ट, डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड के तीन जवान घायल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?