ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीजी बोर्ड रिजल्ट : बीएसपी स्कूलों के स्टूडेंट्स का उत्कृष्ठ प्रदर्शन, 10वीं में हारिका व हंसिका ने किया टॉप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

सीजी बोर्ड रिजल्ट : बीएसपी स्कूलों के स्टूडेंट्स का उत्कृष्ठ प्रदर्शन, 10वीं में हारिका व हंसिका ने किया टॉप

By Mohan Rao
Published: April 30, 2026
Share
10वीं 12वीं में बीएसपी स्कूलों का उत्कृष्ठ परिणाम
SHARE

12 वीं में भिलाई विद्यालय के विनय कुमार बघेल ने पाए 93.40 प्रतिशत अंक

भिलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025–26 के हाई स्कूल प्रमाणपत्र (कक्षा 10वीं) एवं उच्चतर माध्यमिक प्रमाणपत्र (कक्षा 12वीं) परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के अंतर्गत संचालित विद्यालयों ने दोनों स्तरों पर उल्लेखनीय प्रदर्शन दर्ज कराया है। कक्षा 10वीं की मेरिट सूची में भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के विद्यार्थियों का विशेष स्थान रहा। हंसिका पाल एवं के हरिका ने 91.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय की नियति चतुर्वेदी ने 87.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री माइंस की निकिता राज लोधी ने 85.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 12वीं की शीर्ष तीनों स्थान भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 के गणित संकाय के विद्यार्थियों ने प्राप्त किए। विनय कुमार बघेल ने 93.40 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पश्चात सीएच पवन कल्याण ने 91.00 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मोनिका ने 82.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।  बीएसपी के विद्यालयों का परीक्षा परिणाम संतुलित एवं संतोषजनक रहा है, जिसमें टाउनशिप के साथ-साथ खदान क्षेत्र के विद्यालयों ने भी अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रभावी प्रदर्शन किया है।

कक्षा 10वीं परीक्षा में बीएसपी के अंतर्गत संचालित दो विद्यालयों भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 (टाउनशिप) एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री माइंससे कुल 107 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। उत्तीर्ण प्रतिशत 77.57 रहा। इनमें से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री माइंस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशेष पहचान बनाई, जहां 29 विद्यार्थियों में से 26 छात्र सफल रहे और विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.66 रहा। वहीं भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 में 78 विद्यार्थियों में से 41 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय का परिणाम 69.23 प्रतिशत रहा।

कक्षा 12वीं परीक्षा में टाउनशिप स्थित बीएसपी के दो विद्यालयों से कुल 118 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनका समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत 84.75 रहा। भिलाई विद्यालय सेक्टर-2 से सर्वाधिक 103 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 73 छात्र सफल रहे, जिससे विद्यालय का परिणाम 89.32 प्रतिशत दर्ज किया गया। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-11 में 15 विद्यार्थियों में से 5 छात्र उत्तीर्ण हुए, जिससे विद्यालय का उत्तीर्ण प्रतिशत 53.33 रहा।

रायपुर के तीन स्वामी आत्मानंद स्कूलों में बनेंगे AI Club, जिला प्रशासन और आईजेब्रा एआई के बीच हुआ एमओयू
धान बेचने वाले किसानों के लिए होगी काउंसलिंग की व्यवस्था, कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने दिए अफसरों को दिए निर्देश
जुबिन नौटियाल का राम भजन सुन मंत्रमुग्ध हुए पीएम मोदी, पोस्ट साझा कर कही यह बात
Raipur South by-election : भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस में मंथन जारी
कोरोना संक्रमण के बीच जागरुकता की शानदार मिशाल… सुपेला थाना प्रभारी गोपाल वैश्य गीतों के जरिए लोगों को कर रहे जागरुक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोसारटेड़ा समूह जलप्रदाय योजना से जामगुड़ा में होती है जल की आपूर्ति, ग्रीष्म ऋतु के कारण अभी नहीं भर पा रही टंकी जामगुड़ा में 3 हैंडपंपों, एक सोलर पंप और एक पॉवर पंप से लोगों को मिल रहा पानी
Next Article बिहान से बदली जिंदगी: गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी” बिहान से बदली जिंदगी: गुंजवती पेगड़ बनीं “लखपति दीदी”

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?