ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : मिला ‘सर्वश्रेष्ठ उभरता पर्यटन गंतव्य’ का सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

पर्यटन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि : मिला ‘सर्वश्रेष्ठ उभरता पर्यटन गंतव्य’ का सम्मान

By Mohan Rao
Published: April 29, 2026
Share
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने पर्यटन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस तरह से राष्ट्रीय मंच पर सशक्त पहचान दर्ज कराई है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 27 अप्रैल 2026 को आयोजित 15वें ग्रेट इंडियन इंटरनेशनल ट्रैवल बाजार (GITB) में छत्तीसगढ़ को प्रतिष्ठित ‘सर्वश्रेष्ठ उभरता पर्यटन गंतव्य’ से सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने जयपुर में यह पुरस्कार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गोवा के पर्यटन विभागों ने छत्तीसगढ़ के साथ सहयोग और एमओयू में रुचि दिखाई गई है, जो भविष्य में पर्यटन विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ को देश और दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए राज्य सरकार सतत प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य केवल पर्यटन स्थलों का विकास करना नहीं, बल्कि एक समग्र और सतत पर्यटन मॉडल विकसित करना है, जिसमें स्थानीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और समुदाय आधारित विकास को प्राथमिकता दी जाए।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक संपदा और स्थानीय समुदायों की सहभागिता को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस उपलब्धि से पर्यटन क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के विज़न का परिणाम बताते हुए कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास के एक मजबूत माध्यम के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने के साथ ही छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने कहा कि जीआईटीबी जैसे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर यह सम्मान मिलना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और इससे पर्यटन क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा।

बता दें कि 26 से 28 अप्रैल तक आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन आयोजन में भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय, राजस्थान सरकार और फेडरेशन ऑफ इंडियन चेम्बर्स ऑफ कॉमर्स (FICCI) के संयुक्त तत्वावधान में देश-विदेश के पर्यटन विशेषज्ञों, टूर ऑपरेटर्स और निवेशकों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित आकर्षक पवेलियन ने अपनी थीम आधारित प्रस्तुति, पारंपरिक स्थापत्य शैली और हरित सज्जा के माध्यम से विशेष आकर्षण का केंद्र बनकर सभी का ध्यान खींचा। इस दौरान देश और विदेश के टूर ऑपरेटर्स ने छत्तीसगढ़ की पर्यटन संभावनाओं में विशेष रुचि दिखाई तथा कई प्रतिनिधियों ने पर्यटक समूहों को छत्तीसगढ़ भेजने की इच्छा भी व्यक्त की। विभिन्न राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धात्मक माहौल के बावजूद छत्तीसगढ़ की सशक्त प्रस्तुति और रणनीतिक भागीदारी ने विशिष्ट पहचान दिलाई।

पाटन में एक ही परिवार पांच लोगों का शव मिलने से मचा हड़कंप… पिता पुत्र की लाश फंदे पर, पत्नी और दो बेटियों की लाश पैरावट में… जांच में जुटी पुलिस
नशा के अवैध कारोबार ल बंद करे बर छत्तीसगढिय़ा क्रांति सेना ह छावनी थाना म सउपीस ज्ञापन
लिजा मलिक ने दिल्ली में डिजाइन किया अपना घर, बोलीं- यह निजी स्पर्श देता है
Gustakhi Maaf: किसकी संस्कृति का हो रहा संरक्षण
Share Market: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 78000 के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ​राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त : लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?