ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: करियर बनाने राजनीति में नहीं आया, राघव बोले-पार्टी का अंदरूनी माहौल जहरीला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

करियर बनाने राजनीति में नहीं आया, राघव बोले-पार्टी का अंदरूनी माहौल जहरीला

By Om Prakash Verma
Published: April 27, 2026
Share
करियर बनाने राजनीति में नहीं आया, राघव बोले-पार्टी का अंदरूनी माहौल जहरीला
करियर बनाने राजनीति में नहीं आया, राघव बोले-पार्टी का अंदरूनी माहौल जहरीला
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत करते हुए राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने के फैसले पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर अपने निर्णय के पीछे की वजह बताई।

राघव चड्ढा ने कहा कि पार्टी बदलने की घोषणा के बाद पिछले तीन दिनों से उन्हें बड़ी संख्या में संदेश मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और बधाई संदेश भेज रहे हैं, जबकि कुछ लोग यह जानना चाहते हैं कि उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़कर यह फैसला क्यों लिया।

मैं अपने करियर को बनाने के लिए राजनीति में नहीं आया
उन्होंने कहा कि दोस्तों राजनीति में आने से पहले मैं एक चार्टर्ड अकाउंटेंट था, मेरे सामने एक बेहतरीन करियर था, मैं उस करियर को छोड़कर राजनीति में आया। अपने करियर को बनाने के लिए राजनीति में नहीं आया। और एक राजनीतिक पार्टी का संस्थापक सदस्य बना।

अब यह पार्टी पुरानी वाली पार्टी नहीं रह गई है
मैंने अपने युवा जीवन के 15 साल दिए, अपने खून, पसीना से बहुत मेहनत से इस पार्टी को सींचा। लेकिन आज ये पार्टी पार्टी वो पुरानी वाली पार्टी नहीं रही। इस पार्टी में आज एक टॉक्सिक कार्य का माहौल है, आपको काम करने से रोका जाता है। संसद में बोलने से रोका जाता है। और आज ये राजनीतिक पार्टी चंद भ्रष्ट और समझौता करने वाले लोगों को हाथ में फंस कर रह गई है।

https://www.instagram.com/reel/DXntmRtiCqr/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

राघव ने बताए अपने तीन विकल्प
राघव ने आगे कहा कि पिछले कुछ वर्षों से मैं यह महसूस कर रहा था, ‘शायद एक सही आदमी, गलत पार्टी में हैÓ, और इसी के चलते मेरे पास तीन विकल्प थे, पहला विकल्प कि मैं राजनीति ही छोड़ दूं। दूसरा विकल्प कि मैं इसी पार्टी में रहूं और चीजें ठीक करने की कोशिश करूं, जो की हुआ नहीं। और तीसरा विकल्प कि मैं अपनी ऊर्जा और अनुभव लेकर सकारात्मक राजनीति करूं, एक और प्लेटफॉर्म के साथ, एक और राजनीतिक पार्टी के साथ जुड़कर सकारात्मक राजनीति करूं।

सात लोग गलत नहीं हो सकते
इसलिए केवल मैंने नहीं छह और सांसदों ने यह फैसला लिए कि हम अपने इस राजनीतिक पार्टी से रिश्ता तोड़ दें। एक आदमी गलत हो सकता है, दो आदमी भी गलत हो सकते हैं लेकिन सात लोग गलत नहीं हो सकते। और वो अनगीनत पढ़े-लिखे लोग, जो इस पार्टी के सपने के साथ जुड़ें थे, वो तमाम लोग इस पार्टी को छोड़कर चले गए, क्या वो सारे गलत हो सकते हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि आप ऐसे समझिए, आप में से जितने ऑफिस जाने वाले लोग हैं, अगर आपका कार्यस्थल टॉक्सिक जगह बन जाए, तो आप कितना काम कर पाएंगे। अगर आपको वहां काम करने से रोका जाए, आपकी मेहनत को दबाया जाए, आपको चुप कराया जाए, तो आप क्या करेंगे। उस स्थिति में सही फैसला यही है कि औप उस कार्यस्थल को छोड़ दें , शायद हमने भी वहीं किया।

राघव ने लोगों को दिया आश्वासन
राघव ने कहा कि आप में से बहुत सारे लोगों ने मुझसे पूछा कि क्या अब में वैसी ही आपके रोजमर्रा के मुद्दे उठाता रहूंगा या बंद कर दूंगा। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं आपकी परेशानियों को और ऊर्जा के साथ उठाऊंगा और अच्छी बात ये कि अब हम उन परेशानियों के समाधान को भी ढूंढ पाएंगे और उसे लागू करा पाएंगे।

ट्विनसिटी के बीच से गुजरने वालों को दिखेगा मेट्रो सिटी की तर्ज पर सुंदर नजारा, BIT के पास बनेगा चौपाटी और गार्डन
Railway braking : यात्रियों की मिलेगी सुविधा…. दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर से चलने वाली इन एक्सप्रेस ट्रेनों को दिया गया एक्स्ट्रा स्टॉपेज
नसबंदी कराने आई महिला की काट दी आंत, अस्पताल का बयान- ऑपरेशन के दौरान चूक होना कोई बड़ी बात नहीं
राजीव गांधी फाउंडेशन समेत 3 ट्रस्ट की फंडिंग की होगी जांच, गृह मंत्रालय ने बनाई कमेटी
रेलवे 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने के बाद करेगा ट्रेन का परिचालन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग-भिलाई में एक रात लगी चार जगह आग, कुम्हारी में पुट्ठा गोदाम खाक
Next Article दुर्ग में बड़ा हादसा : बारात से लौट रही बस पलटी, 19 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?