ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में एसटीएफ जवान की पत्नी व 9 साल के बेटे की हत्या, महिला ने घर में घुसकर किया हमला
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में एसटीएफ जवान की पत्नी व 9 साल के बेटे की हत्या, महिला ने घर में घुसकर किया हमला

By Mohan Rao Published April 25, 2026
Share
भिलाई में एसटीएफ जवान की पत्नी व बेटे की हत्या
SHARE

स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का मामला, एक बेटी ने बाथरूम में छिपकर बचाई जान

भिलाई। बटालियन स्थित एसटीएफ कॉलोनी में शनिवार को खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एसटीएफ के जवान की पत्नी व उसके 9 साल के बेटे की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। इस पूरी वारदात को एक महिला ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है महिला सुबह लगभग 7:30 से 8 बजे के बीच घर में घुसी और एसटीएफ जवान पत्नी और उसके 9 साल के बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि 2 बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। एक बेटी को भी चाकू लगा है, जिसने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। यह पूरा मामला सुपेला थाना अंतर्गत स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बीजापुर एसटीएफ में पदस्थ आरक्षक ललितेश यादव की पत्नी रीना यादव अपने तीन बच्चो आदित्य यादव व दो बेटियों के साथ एसटीएफ कॉलोनी बी ब्लॉक के डी-15 में रहती है। आरक्षक ललितेश यादव 15 दिन की छुट्टियां लेकर घर आया हुआ था। शनिवार की सुबह पति ललितेश यादव टिकट रिजर्वेशन कराने गया था इस बीच 25 वर्षीय सरोजनी भारद्धाज घर में घुसी आर धारदार चाकू से रीना यादव और बच्चों पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला किया। हमले में बेटे आदित्य यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

जब सरोजनी हमला कर रही थी उस दौरान रीना यादव ने अपनी बेटियों को भागने के लिए कहा। एक बेटी किसी तरह बाहर निकलकर पड़ोसियों को सूचना देने में सफल रही, जबकि दूसरी बाथरूम में छिप गई। सूचना मिलने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और महिला को पकड़ लिया। लोगों ने उसके हाथ से चाकू छीनकर उसे बांधा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपिया को हिरासत में लिया और रीना यादव व बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। रीना यादव की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं दोनों बेटियों नैना व सान्या का इलाज चल रहा है।

एक दिन पहले भी घर पहुंची थी आरोपिया
सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि शुरुआती जांच व पूछताछ में पता चला है कि आरोपिया सरोजनी भारद्धाज एक दिन पहले यानी शुक्रवार को घर पहुंची थी। उस समय आरक्षक ललितेश यादव ने उसे समझाकर वापस भेज दिया था। बताया जा रहा है कि सरोजनी जांजगीर की रहने वाली है और दुर्ग में किराए के मकान में रह रही थी। सीएसपी तिवारी ने यह भी बताया कि आरोपिया एसटीएफ जवान की परिचित है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। इधर आसपास के पड़ोसियों में चर्चा है कि आरक्षक और आरोपी महिला के बीच फेसबुक के माध्यम से संपर्क हुआ था। आरक्षक का महिला से अफेयर है और कुछ लोगों ने शादी होने की बात भी कह दी। यही नहीं आरक्षक ने ही महिला को दुर्ग में घर लेकर रखवाया था।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao April 25, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 191 # 25 April 2025
Next Article मुख्यमंत्री साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की  मुलाकात, निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर चर्चा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?