ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब ऑनलाइन होगी रेत खदानों की नीलामी, 27 अप्रैल को जिले में ई-ऑक्शन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

अब ऑनलाइन होगी रेत खदानों की नीलामी, 27 अप्रैल को जिले में ई-ऑक्शन

By Poonam Patel
Published: April 24, 2026
Share
पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, अवैध खनन पर लगेगी रोक, राजस्व में होगा इजाफा
पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, अवैध खनन पर लगेगी रोक, राजस्व में होगा इजाफा
SHARE

एमसीबी। जिले में रेत खदानों के संचालन को पारदर्शी, व्यवस्थित एवं प्रतिस्पर्धात्मक बनाने की दिशा में प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। कलेक्टर कार्यालय की खनिज शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ गौण खनिज (साधारण रेत) उत्खनन एवं व्यवसाय नियम, 2025 के अंतर्गत रेत खदानों की नीलामी अब ई-ऑक्शन (इलेक्ट्रॉनिक नीलामी) के माध्यम से की जाएगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले की रेत खदानों के आवंटन हेतु इच्छुक आवेदकों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित होने के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा मिलेगा।

प्रशासन के अनुसार ई-ऑक्शन प्रक्रिया 27 अप्रैल 2026 को प्रातः 10:00 बजे कलेक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी, जिसमें पात्र आवेदक ऑनलाइन माध्यम से भाग लेकर रेत खदानों के संचालन हेतु बोली लगा सकेंगे। इस नई व्यवस्था के लागू होने से जिले में रेत खनन की प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित होगी और अवैध उत्खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकेगा। साथ ही इससे शासन के राजस्व में वृद्धि होने के साथ खनिज संसाधनों का वैज्ञानिक एवं पारदर्शी प्रबंधन भी सुनिश्चित होगा।

प्रशासन ने इच्छुक आवेदकों से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए समय-सीमा में ऑनलाइन आवेदन करने की अपील की है, ताकि वे इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लेकर अवसर का लाभ उठा सकें।

सीएम साय आज दिल्ली प्रवास पर, इन्वेस्टर मीट समिट में लेंगे हिस्सा
छत्तीसगढ़ में रेत के अवैध खनन पर सख्ती, अलग अलग जिलों में खनिज विभाग ने जब्त हाइवा व लोडर
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढावा
CM के गृह जिले का पहला सरकारी इंग्लिश मीडियम कॉलेज बनकर तैयार, स्टूडेंट्स को मिलेगी हाइटेक सुविधा
इस दिवालिया कंपनी को खरीदने के लिए अडानी, टाटा समेत 54 कंपनियों ने लगाई बोली, बढ़ेंगे शेयरों के भाव!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा में शामिल होंगे राघव चड्‌डा, आम आदमी पार्टी से दिया इस्तीफा… दावा दो तिहाई सांसद बदलेंगे पाला
Next Article पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही हमारी सरकार-सीएम साय

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?