ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Murder in Bhilai : पत्नी ने सिलबट्टा मारकर की पति की हत्या… रोज-रोज की मारपीट से थी परेशान
Share
Notification Show More
Latest News
कलेक्टर ने जिलेवासियों से खिलौना दान कर बच्चों की खुशियों में सहभागी बनने की अपील
बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान
September 14, 2026
वनांचल में 15.40 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन
September 14, 2026
‘कहानी सेवा की’ के तहत सेवा थीम से जुड़े आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर हुई चर्चा
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक
September 14, 2026
shreekanchanpath 331 # 14 September 2026
September 14, 2026
जलाशयों में तेजी से बढ़ा जलस्तर, महानदी किनारे बसे गांवों में अलर्ट
गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा
September 13, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Murder in Bhilai : पत्नी ने सिलबट्टा मारकर की पति की हत्या… रोज-रोज की मारपीट से थी परेशान

By Mohan Rao Published April 20, 2026
Share
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के दुर्गा पारा कैंप -2 में बीती रात आपसी विवाद के बाद पत्नी ने सिलबट्टे से वार कर पति की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी रोज-रोज के विवाद से परेशान थी। पति रोज शराब के नशे में आकर मारपीट करता था। रविवार को रात को भी विवाद हुआ और इस दौरान पत्नी ने पास में रखे सिलबट्टे से मार दिया। घटना की सूचना के बाद देर रात मौके पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपिया पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कैंप-2 दुर्गा पारा निवासी डोमन साहू (40) की उसकी पत्नी हीरामणी साहू ने हत्या कर दी। घटना रविवार देर रात लगभग 10 बजे के आसपास की है। डोमन साहू श्रम विभाग में संविदा कर्मी के रूप में ड्राइवरी करता था। वह आए दिन अपनी पत्नी से मारपीट करता था। बताया जा रहा है कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक था। उसके दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। रविवार को भी उसने पत्नी से मारपीट की थी। मारपीट से तंग आकर पत्न हीरामणी साहू ने 19 अप्रैल को अपने पति के खिलाफ थाने पहुंचकर शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत उसे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट भेजा था। हालांकि वहां से उसे जमानत मिल गई।

थाने में शिकायत से था नाराज
जमानत मिलने के बाद आरोपी शाम को घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर विवाद करने लगा। दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ गया। इस दौरान हीरामणी ने पास में रखा सिलबट्टा उठाया और डोमन साहू के सिर पर दे मारा। वार इतना जोरदार था कि मौके पर ही डोमन साहू की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर पुलिस ने आरोपिया पत्नी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मोहल्ले वालों से बना रखी थी दूरी
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक डोमन साहू का मोहल्ले वालों के साथ भी व्यवहार अच्छा नहीं था। मोहल्ले वालों ने बताया कि आए दिन वह अपनी पत्नी से मारपीट करता था। घर के चारों ओर उसने सीसी टीवी कैमरे लगा रखे थे। मोहल्ले वालों का कहना है शक के कारण ही उसने ऐसा किया था। यही नहीं बार बार के विवाद से तंग आकर उसकी पत्नी कुछ देन पहले अपने मायके जाकर रहने लगी थी। बहरहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

You Might Also Like

बलरामपुर जिले में सेवा और स्नेह का अनूठा संकल्प, आंगनबाड़ी के नन्हे-मुन्नों के लिए होगा खिलौना दान

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुड़घुसरी में 1.48 करोड़ रुपए के तीन सड़क का किया भूमिपूजन

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की वर्चुअल बैठक

गंगरेल बांध के 7 गेट खोले गए, 42,540 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान

Mohan Rao April 20, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की सख्त कार्रवाई
Next Article 150 अत्याधुनिक कमरों सहित भव्य परिसर से मध्य भारत में बनेगी नई पहचान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘श्री अग्रोहा पैलेस’ का किया भूमिपूजन

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?